Categories: Uncategorized

RBI ने “निजी क्षेत्र में SFB के लाइसेंस के लिए जारी किए दिशा-निर्देश”

भारतीय रिज़र्व बैंक ने निजी क्षेत्र में छोटे वित्त बैंकों के ‘ओन टैप’ लाइसेंस के लिए दिशा-निर्देश जारी किए। इस लाइसेंस के लिए केवल 5 साल का संचालन पुरे करने बाद ही इच्छुक भुगतान बैंक स्वयं को छोटे वित्त बैंकों (एसएफबी) में बदलने के लिए आवेदन कर सकते हैं।
पांच साल के संचालन को पूरा करने वाले मौजूदा भुगतान बैंक (पीबी) भी विभिन्न प्राधिकरणों की सभी कानूनी और विनियामक आवश्यकताओं के अनुपालन के बाद छोटे वित्त बैंकों में रूपांतरण के लिए पात्र हैं, यदि वे इन दिशानिर्देशों के अनुरूप हैं।
लाइसेंस विंडो ओन टैप व्यवस्था पर शुरू होगी। प्राथमिक (शहरी) सहकारी बैंकों (यूसीबी) को बदलने के लिए न्यूनतम पूंजी 200 करोड़ रखी गई है, निवल मूल्य की प्रारंभिक अनिवार्यता 100 करोड़ होगी, जिसमे कारोबार शुरू होने की तारीख से पांच साल के भीतर ₹ 200 करोड़ तक बढ़ाना होगा। एसएफबी को परिचालन शुरू करने के साथ ही बैंक का दर्जा दिया जाएगा।

उपरोक्त समाचार से IBPS SO 2019 परीक्षा  के लिए महत्वपूर्ण तथ्य-

  • RBI के 25वें गवर्नर: शक्तिकांत दास; मुख्यालय: मुंबई; स्थापित: 1 अप्रैल 1935, कोलकाता
भारतीय रिज़र्व बैंक
[wp-faq-schema title="FAQs" accordion=1]

Recent Posts

भारत के प्रमुख बंदरगाहों ने वित्त वर्ष 26 में 915.17 मिलियन टन कार्गो का प्रबंधन किया

भारत के समुद्री क्षेत्र ने एक अहम मील का पत्थर हासिल किया है, जिसमें प्रमुख…

11 hours ago

इतिहास के 3 सबसे बड़े और विनाशकारी युद्ध, जिन्होंने वैश्विक सीमाएं और राजनीतिक नक्शे बदल दिए

पश्चिम एशिया में तनाव जारी है। इसी बीच ईरान और अमेरिका के बीच जारी तनाव…

12 hours ago

भुवनेश्वर कुमार IPL में 200 विकेट लेने वाले पहले तेज़ गेंदबाज़ बने

रॉयल चैलेंजर्स बैंगलोर और चेन्नई सुपर किंग्स के बीच हुए मुकाबले में भुवनेश्वर कुमार ने…

12 hours ago

LPG उत्पादन में भारत के प्रमुख शहर कौन-कौन से हैं? देखें लिस्ट

भारत में आज 33 करोड़ से अधिक परिवार खाना बनाने के लिए एलपीजी सिलिडंर (LPG…

13 hours ago

जानें भारत के किस शहर से पहली बार हुई थी जनगणना की शुरुआत?

बता दें कि, भारत में जनगणना 2026-27 की शुरुआत हो गई है। इस बार इसे…

13 hours ago

गुजरात हाईकोर्ट ने AI के इस्तेमाल को लेकर एक सख्त नीति जारी की

गुजरात हाई कोर्ट ने एक नीति जारी की है, जिसके तहत न्यायिक फ़ैसले लेने या…

14 hours ago