Categories: Banking

RBI ने रिज़र्व बैंक इतिहास (1997-2008) का पांचवां खंड जारी किया

भारतीय रिज़र्व बैंक (RBI) के इतिहास का पांचवां खंड जारी किया गया। इस खंड में वर्ष 1997 से वर्ष 2008 तक की 11 वर्ष की अवधि शामिल है। इस खंड के साथ, भारतीय रिज़र्व बैंक का इतिहास अब वर्ष 2008 तक अद्यतन हो गया है। भारतीय रिज़र्व बैंक ने वर्ष 2015 में  डॉ. नरेंद्र जाधव, भूतपूर्व संसद सदस्य तथा रिज़र्व बैंक के भूतपूर्व प्रधान सलाहकार एवं मुख्य अर्थशास्त्री की अध्यक्षता में एक सलाहकार समिति के मार्गदर्शन में इस खंड को तैयार करने की प्रक्रिया शुरू की थी। यह खंड आर्थिक इतिहासकार डॉ. तीर्थंकर रॉय के नेतृत्व में लेखकों की एक टीम द्वारा तैयार किया गया है। टीम के अन्य सदस्यों में के. कनगासबापति, एन. गोपालस्वामी, एफ. आर. जोसेफ और एस. वी. एस. दीक्षित शामिल थे।

Bank Maha Pack includes Live Batches, Test Series, Video Lectures & eBooks

कैम्ब्रिज यूनिवर्सिटी प्रेस द्वारा प्रकाशित इस खंड में भारतीय रिज़र्व बैंक के संस्थागत इतिहास को आधिकारिक रिकॉर्ड, प्रकाशनों और उन व्यक्तियों के साथ मौखिक चर्चाओं के आधार पर प्रलेखित किया गया है जो इस अवधि के दौरान भारतीय रिज़र्व बैंक के कामकाज के साथ निकटता से जुड़े थे। इस खंड में उस अवधि के दौरान की प्रमुख कार्यात्मक क्षेत्रों में नीतिगत और परिचालन संबंधी गतिविधियों को शामिल किया गया है, जिसे वैश्विक अर्थव्यवस्था में दो प्रमुख संकटों अर्थात एशियाई वित्तीय संकट और वैश्विक वित्तीय संकट द्वारा जाना जाता है। इसमें तीन गवर्नरों के कार्यकाल – डॉ. सी. रंगराजन के कार्यकाल का उत्तरार्द्ध, डॉ. बिमल जालान का संपूर्ण कार्यकाल और डॉ. वाई. वी. रेड्डी के कार्यकाल का एक बड़ा भाग शामिल है।

Find More News Related to Banking

[wp-faq-schema title="FAQs" accordion=1]
vikash

Recent Posts

छत्तीसगढ़ कैबिनेट ने धर्म की स्वतंत्रता विधेयक 2026 को मंजूरी दी

छत्तीसगढ़ की राज्य मंत्रिपरिषद ने छत्तीसगढ़ धर्म स्वतंत्रता विधेयक 2026 के मसौदे को मंजूरी दे…

9 hours ago

शैलेश कुमार ने वर्ल्ड पैरा एथलेटिक्स ग्रैंड प्रिक्स 2026 में गोल्ड जीता

भारतीय पैरा एथलीट शैलेश कुमार ने विश्व पैरा एथलेटिक्स ग्रैंड प्रिक्स में स्वर्ण पदक जीतकर…

10 hours ago

दिल्ली ने हाईवे प्रदूषण से लड़ने हेतु भारत का पहला माइक्रोएल्गी एयर टावर लगाया

नई दिल्ली में प्योरएयर टॉवर (PureAir Tower) नामक भारत का पहला माइक्रोएल्गी आधारित एयर प्यूरीफिकेशन…

11 hours ago

भारत महिला हॉकी टीम ने हॉकी विश्व कप 2026 के लिए क्वालीफाई किया

भारत की महिला हॉकी टीम ने हॉकी वर्ल्ड कप 2026 के लिए क्वालीफाई कर लिया…

11 hours ago

गुजरात ने AQI और झील के स्वास्थ्य पर नज़र रखने हेतु ‘लेक एंड एयर वॉच’ पहल शुरू की

भारत में तेजी से बढ़ते शहरीकरण के बीच पर्यावरणीय संतुलन बनाए रखना एक बड़ी चुनौती…

12 hours ago

World Kidney Day 2026: जानें इतिहास, महत्व और इस साल की थीम

विश्व किडनी दिवस (World Kidney Day) प्रत्येक वर्ष मार्च के दूसरे गुरुवार को मनाया जाता…

12 hours ago