Categories: Uncategorized

RBI ने 2019-20 के लिए जारी की लोकपाल योजनाओं की वार्षिक रिपोर्ट

 

 

भारतीय रिजर्व बैंक (RBI) ने वर्ष 2019-20 के लिए लोकपाल योजनाओं (Ombudsman Schemes) की वार्षिक रिपोर्ट जारी की है। इस दौरान प्राप्त शिकायतों में लगभग 65 प्रतिशत की वृद्धि हुई, जिनमें से लगभग 92 प्रतिशत का निस्तारण किया जा चुका है। RBI के पास तीन लोकपाल हैं- बैंकिंग, गैर-बैंकिंग वित्त कंपनी (यानी NBFC) और डिजिटल लेनदेन. कोई भी व्यक्ति अपनी शिकायत लेकर लोकपाल के पास जा सकता है।

आरबीआई की रिपोर्ट के अनुसार, तीनों लोकपालों को 19-20 में कुल 3,30,543 शिकायतें मिलीं, जबकि 18-19 में 2,00,362 प्राप्त हुई थी. बैंकिंग लोकपाल को एटीएम और डेबिट कार्ड, मोबाइल और इलेक्ट्रॉनिक बैंकिंग से संबंधित ज्यादा शिकायतें मिलीं, जबकि NBFC के लोकपालों को नियामक दिशानिर्देशों के पालन न करने, अनुबंध / ऋण समझौते में पारदर्शिता की कमी और सूचना के बिना शुल्क वसूलने से संबंधित सबसे अधिक शिकायतें मिलीं। 

WARRIOR 5.0 Batch for SBI, RRB, RBI and IBPS Exams Banking Awareness Online Coaching | Bilingual

महत्वपूर्ण बिंदु:

  • बैंकिंग लोकपाल को एटीएम और डेबिट कार्ड, मोबाइल और इलेक्ट्रॉनिक बैंकिंग से संबंधित ज्यादा शिकायतें मिलीं.
  • NBFC के लोकपाल को नियामक दिशानिर्देशों के पालन न करने, अनुबंध / ऋण समझौते में पारदर्शिता की कमी और बिना सूचना के शुल्क वसूलने के बारे में अधिकांश शिकायतें मिलीं।
  • डिजिटल लेन-देन लोकपालों को फंड ट्रांसफर के बारे में सबसे अधिक शिकायतें मिलीं। आरबीआई ने शिकायतों को कम करने के लिए विभिन्न हितधारकों के बीच जागरूकता पैदा करने के लिए कई उपाय किए हैं।
  • जैसा कि पिछले सप्ताह मौद्रिक नीति वक्तव्य में घोषणा की गई थी, तीन लोकपाल योजनाओं को विलय कर एक एकल योजना में एकीकृत किया जा रहा है जिसे इस वर्ष जून से शुरू किया जाएगा।

Find
More Ranks and Reports Here

[wp-faq-schema title="FAQs" accordion=1]
abhishek

Recent Posts

पूर्व कैबिनेट मंत्री मोहसिना किदवई का निधन

देश की वरिष्ठ कांग्रेस नेत्री, पूर्व केंद्रीय मंत्री और उत्तर प्रदेश की राजनीति का अहम…

10 hours ago

ब्लैंका व्लासिक वर्ल्ड 10K बेंगलुरु 2026 की ग्लोबल एम्बेसडर नियुक्त

मशहूर TCS वर्ल्ड 10k बेंगलुरु रेस (TCS World 10k Bengaluru race) 26 अप्रैल 2026 को…

10 hours ago

Bank of Baroda ने बहुभाषी एआई प्लेटफॉर्म ‘बॉब संवाद’ शुरू किया

बैंक ऑफ बड़ौदा (Bank of Baroda) ने अपने ग्राहकों के अनुभव को और बेहतर बनाने…

13 hours ago

INS सुनयना माले पहुंचा, भारत-मालदीव समुद्री सहयोग मजबूत

भारत ने अपने पड़ोसी देशों के साथ संबंधों को मज़बूत करने की दिशा में एक…

14 hours ago

महाराष्ट्र में नई हेल्थ पहल: ‘मेरा गांव, स्वस्थ गांव’ योजना शुरू

विश्व स्वास्थ्य दिवस के विशेष अवसर पर 07 अप्रैल 2026 को महाराष्ट्र सरकार ने ग्रामीण…

14 hours ago

मार्च 2026 में भारत के सबसे प्रदूषित शहरों की सूची में गुरुग्राम शीर्ष पर

भारत में वायु प्रदूषण एक गंभीर समस्या बनी हुई है, और एक नई रिपोर्ट ने…

15 hours ago