Categories: Uncategorized

RBI ने शहरी सहकारी बैंकों में एकल और समूह की उधारकर्ता एक्सपोज़र सीमा में की कटौती

भारतीय रिज़र्व बैंक (RBI) ने शहरी सहकारी बैंक (UCBs) में एकल उधारकर्ता और समूह के लिए एक्सपोज़र सीमा में बदलाव किया है। शहरी सहकारी बैंकों (यूसीबी) के लिए एक्सपोज़र सीमा को बड़े ऋणों से उत्पन्न एकाग्रता जोखिमों को कम करने के लिए कम किया गया है।

इसे निम्नलिखित तरीके से बदलाव किया गया है:

  • आरबीआई ने शहरी सहकारी बैंकों (यूसीबी) में एकल उधारकर्ता एक्सपोज़र सीमा को टीयर I पूंजी के लिए घटाकर 15% कर दिया है। इससे पहले यह सीमा टीयर I और टियर II पूंजी का 15% थी।
  • RBI ने शहरी सहकारी बैंकों (UCB) में समूह के उधारकर्ताओं के लिए एक्सपोज़र सीमा को टीयर I पूंजी के लिए 25% तक घटा दिया है। इससे पहले यह सीमा टीयर I और टियर II पूंजी का 40% थी।
RBI के अनुसार, बैंकों द्वारा 31 मार्च 2023 तक एकल और समूह उधारकर्ताओं के लिए मौजूदा एक्सपोज़र सीमा को नई एक्सपोज़र सीमा के अनुसार संशोधित किया जाना चाहिए। ये नई सीमाएँ सभी नए ऋणों पर भी लागू होंगी। साथ ही आरबीआई द्वारा यह भी कहा गया कि यूसीबी के पास अपने कुल ऋण का कम से कम 50% होना चाहिए और 25 लाख रुपये से अधिक या उनकी टियर I पूंजी का 0.2% नहीं होना चाहिए, अधिकतम 1 करोड़ रुपये प्रति उधारकर्ता जो भी अधिक हो। जबकि वे यूसीबी जो वर्तमान में उपरोक्त शर्तों के साथ संरेखित नहीं हैं, उन्हें 31 मार्च 2024 तक इन मानदंडों का पालन करना होगा।

RBI ने समायोजि‍त नि‍वल बैंक ऋण (ANBC), या क्रेडिट-बैलेंस शीट एक्सपोज़र (CEOBSE) की क्रेडिट समतुल्य राशि का यूसीबी के लिए प्राथमिकता क्षेत्र ऋण (PSL) लक्ष्य को 40% से बढ़ाकर 75% करने का फैसला किया है। इन मानदंडों को भी 31 मार्च 2024 तक पूरा करना होगा।

उपरोक्त समाचारों से आने-वाली परीक्षाओं के लिए महत्वपूर्ण तथ्य-

  • RBI के 25 वें गवर्नर: शक्तिकांत दास; मुख्यालय: मुंबई; स्थापित: 1 अप्रैल 1935, कोलकाता.
[wp-faq-schema title="FAQs" accordion=1]

Recent Posts

अश्विनी भिड़े बनीं पहली महिला BMC कमिश्नर

अश्विनी भिड़े को बृहन्मुंबई नगर निगम (BMC) की पहली महिला नगर आयुक्त नियुक्त किया गया…

7 hours ago

लोकसभा ने आंध्र प्रदेश की नई राजधानी अमरावती के लिए प्रस्ताव पारित किया

लोकसभा ने प्रस्ताव पारित कर दिया है और अमरावती को आंध्र प्रदेश की एकमात्र राजधानी…

7 hours ago

दिल्ली सरकार ने ‘लखपति बिटिया योजना’ शुरू की

दिल्ली राज्य सरकार ने 'लखपति बिटिया योजना' शुरू की है। इस नई योजना का उद्देश्य…

8 hours ago

वित्त वर्ष 2025-26 में रक्षा निर्यात रिकॉर्ड 38,424 करोड़ रुपए तक पहुंचा

भारत के रक्षा क्षेत्र ने एक ऐतिहासिक उपलब्धि हासिल की है, क्योंकि वित्त वर्ष 2025-26…

8 hours ago

सांप पहचानने वाला ऐप लॉन्च: कोस्टा रिका की अनोखी तकनीकी पहल

कोस्टा रिका ने मानव सुरक्षा और वन्यजीव संरक्षण को ध्यान में रखते हुए एक अभिनव…

8 hours ago

UPI लेनदेन मार्च में 29.53 लाख करोड़ रुपये के रिकॉर्ड स्तर पर

देश के लोकप्रिय भुगतान मंच ‘यूनिफाइड पेमेंट्स इंटरफेस’ (यूपीआई) के जरिए होने वाले लेनदेन में…

9 hours ago