Categories: Uncategorized

भारतीय रिजर्व बैंक ने की पेमेंट्स इंफ्रास्ट्रक्चर डेवलपमेंट फंड बनाने की घोषणा

भारतीय रिजर्व बैंक द्वारा पेमेंट्स इंफ्रास्ट्रक्चर डेवलपमेंट फंड (PIDF) का गठन किया गया है। RBI ने अधिग्राहकों को टायर 3 से टायर 6 केन्द्रों और पूर्वोत्तर राज्यों में पॉइंट ऑफ़ सेल (पीओएस) इंफ्रास्ट्रक्चर (भौतिक और डिजिटल मोड दोनों) स्थापित करने के लिए प्रोत्साहित करने के लिए पेमेंट्स इंफ्रास्ट्रक्चर डेवलपमेंट फंड बनाने की घोषणा है। इस फंड से RBI का लक्ष्य भारत भर में विशेष रूप से अनडिज़र्व्ड क्षेत्रों में भुगतान प्रणाली के डिजिटलीकरण को प्रोत्साहित करने के लिए स्वीकृति मूलभूत संरचना पर जोर देना है । RBI, PIDF एक सलाहकार परिषद के माध्यम से संचालित किया जाएगा और इसका प्रबंधन और प्रशासन भारतीय रिज़र्व बैंक द्वारा दिया जाएगा।
हाल ही में लॉन्च किए गए पेमेंट्स इंफ्रास्ट्रक्चर डेवलपमेंट फंड (PIDF) में, भारतीय रिजर्व बैंक द्वारा 250 करोड़ रुपये का प्रारंभिक योगदान दिया जाएगा, जो कि कुल राशि का आधा हिस्सा होगा और बाकी का आधा हिस्सा कार्ड जारी करने वाले बैंकों और देश में परिचालित कार्ड नेटवर्कों द्वारा वहन किया जाएगा। PIDF को कार्ड जारी करने वाले बैंकों और कार्ड नेटवर्क से परिचालन खर्च को कवर करने के लिए आवर्ती योगदान भी प्राप्त होगा।

उपरोक्त समाचारों से आने-वाली परीक्षाओं के लिए महत्वपूर्ण तथ्य-

  • RBI के 25 वें गवर्नर: शक्तिकांता दास; मुख्यालय: मुंबई; स्थापित: 1 अप्रैल 1935, कोलकाता.
[wp-faq-schema title="FAQs" accordion=1]

Recent Posts

भारत के प्रमुख बंदरगाहों ने वित्त वर्ष 26 में 915.17 मिलियन टन कार्गो का प्रबंधन किया

भारत के समुद्री क्षेत्र ने एक अहम मील का पत्थर हासिल किया है, जिसमें प्रमुख…

8 hours ago

इतिहास के 3 सबसे बड़े और विनाशकारी युद्ध, जिन्होंने वैश्विक सीमाएं और राजनीतिक नक्शे बदल दिए

पश्चिम एशिया में तनाव जारी है। इसी बीच ईरान और अमेरिका के बीच जारी तनाव…

8 hours ago

भुवनेश्वर कुमार IPL में 200 विकेट लेने वाले पहले तेज़ गेंदबाज़ बने

रॉयल चैलेंजर्स बैंगलोर और चेन्नई सुपर किंग्स के बीच हुए मुकाबले में भुवनेश्वर कुमार ने…

9 hours ago

LPG उत्पादन में भारत के प्रमुख शहर कौन-कौन से हैं? देखें लिस्ट

भारत में आज 33 करोड़ से अधिक परिवार खाना बनाने के लिए एलपीजी सिलिडंर (LPG…

9 hours ago

जानें भारत के किस शहर से पहली बार हुई थी जनगणना की शुरुआत?

बता दें कि, भारत में जनगणना 2026-27 की शुरुआत हो गई है। इस बार इसे…

9 hours ago

गुजरात हाईकोर्ट ने AI के इस्तेमाल को लेकर एक सख्त नीति जारी की

गुजरात हाई कोर्ट ने एक नीति जारी की है, जिसके तहत न्यायिक फ़ैसले लेने या…

10 hours ago