Home   »   RBI ने मंता अर्बन कोआपरेटिव बैंक...

RBI ने मंता अर्बन कोआपरेटिव बैंक पर लगाया छह महीने का प्रतिबंध

 

RBI ने मंता अर्बन कोआपरेटिव बैंक पर लगाया छह महीने का प्रतिबंध |_3.1

भारतीय रिजर्व बैंक (RBI) ने महाराष्ट्र के जालना जिले के मंता अर्बन कोऑपरेटिव बैंक पर धन के भुगतान और ऋण संबंधी लेनदेन करने पर छह महीने का बैन लगाया है। साथ ही रिज़र्व बैंक ने इस बैंक के लिए कुछ निर्देश जारी किए हैं, जो 17 नवंबर 2020 को बैंक बंद होने के बाद से छह महीने के लिए प्रभावी होंगे।

Boost your General Awareness Knowledge with Adda247 Live Batch: TARGET GA BATCH | SBI Clerk Mains & RBI Assistant Mains Exams

इन निर्देशों के अनुसार, यह बैंक आरबीआई की अनुमति के बिना कोई कर्ज या उधार नहीं दे सकेगा और न ही पुराने कर्जों का नवीनीकरण तथा कोई निवेश कर सकेगा। बैंक पर नई जमा राशि स्वीकार करने पर भी पाबंदी लगा दी गई है। वह कोई भुगतान भी नहीं कर सकेगा और ना ही भुगतान करने का कोई समझौता कर सकेगा।

उपरोक्त समाचारों से आने-वाली परीक्षाओं के लिए महत्वपूर्ण तथ्य-

  • RBI के गवर्नर: शक्तिकांता दास.
  • RBI के उप गवर्नर: बीपी कानूनगो, एमके जैन, एमडी पात्रा और राजेश्वर राव.
  • RBI का मुख्यालय: मुंबई, महाराष्ट्र.

    Find More Banking News Here

    TOPICS:

    Leave a comment

    Your email address will not be published. Required fields are marked *