RBI ने कर भुगतान के लिए यूपीआई सीमा बढ़ाकर 5 लाख रुपये प्रति लेनदेन की

भारतीय रिजर्व बैंक (आरबीआई) ने यूपीआई उपभोक्ताओं को बड़ी राहत दी है। रिजर्व बैंक ने यूपीआई के जरिए कर भुगतान करने की सीमा को एक लाख रुपये से बढ़ाकर 5 लाख रुपये कर दिया है। इस बार भी रेपो रेट को स्थिर रखने का फैसला लिया गया है।

आरबीआई के गवर्नर शक्तिकांत दास ने मौद्रिक नीति समिति (एमपीसी) की तीन दिवसीय द्विमासिक बैठक में लिए गए फैसले की जानकारी देते हुए बताया कि यूपीआई अपनी सहज सुविधाओं से भुगतान का सबसे पसंदीदा तरीका बन गया है। उन्होंने कहा कि एमपीसी ने यूपीआई के जरिए भुगतान की सीमा बढ़ाकर 5 लाख रुपये कर दिया है। फिलहाल यूपीआई के लिए कर भुगतान की सीमा एक लाख रुपये है।

RBI के गवर्नर ने क्या कहा?

एमपीसी बैठक के बाद यहां आयोजित प्रेस को संबोधित करते हुए शक्तिकांत दास ने कहा कि विभिन्न उपयोग-मामलों के आधार पर रिजर्व बैंक ने पूंजी बाजार, आईपीओ अभिदान, ऋण संग्रह, बीमा, चिकित्सकीय और शैक्षिक सेवाओं आदि जैसी कुछ श्रेणियों के लिए सीमाओं की समीक्षा की है और उन्हें बढ़ाया है। दास ने मौद्रिक नीति समिति के फैसलों को बताते हुए कहा कि चेक क्लीयरेंस सिर्फ कुछ घंटों में करने के लिए कदम उठाने का प्रस्ताव है।

प्रत्यक्ष और अप्रत्यक्ष कर भुगतान

आरबीआई गवर्नर ने दास कहा कि चूंकि प्रत्यक्ष और अप्रत्यक्ष कर भुगतान सामान्य, नियमित तथा उच्च मूल्य के हैं। इसलिए यूपीआई के जरिए कर भुगतान की सीमा को एक लाख रुपये से बढ़ाकर 5 लाख प्रति लेनदेन करने का निर्णय एमपीसी की बैठक में लिया गया है। उन्होंने बताया कि इस संबंध में आवश्यक निर्देश अलग से जारी किए जाएंगे। रिजर्व बैंक गवर्नर ने बताया कि अनधिकृत कंपनियों की जांच के लिए डिजिटल ऋण देने वाले एप के सार्वजनिक तौर पर आंकड़े तैयार करने का भी प्रस्ताव है।

UPI का उपयोगकर्ता आधार 42.4 करोड़

उल्लेखनीय है कि आरबीआई के अनुसार यूपीआई का उपयोगकर्ता आधार 42.4 करोड़ पर पहुंच गया है। यूपीआई में ‘डेलिगेटेड पेमेंट्स’ शुरू करने के प्रस्ताव से देशभर में डिजिटल भुगतान की पहुंच और उपयोग में वृद्धि होने की उम्मीद है।

[wp-faq-schema title="FAQs" accordion=1]
vikash

Recent Posts

भारत 2028 में होने वाली क्लाइमेट चेंज समिट की मेजबानी से पीछे हटा

भारत ने साल 2028 में होने वाले संयुक्त राष्ट्र के वार्षिक जलवायु परिवर्तन सम्मेलन COP33…

1 hour ago

रूस के राष्ट्रपति पुतिन ने यूक्रेन के साथ युद्धविराम की घोषणा की

रूसी राष्ट्रपति व्लादिमीर पुतिन ने 09 अप्रैल 2026 को ऑर्थोडॉक्स ईस्टर की छुट्टियों के दौरान…

2 hours ago

विश्व होम्योपैथी दिवस 2026: भारत और उससे आगे समग्र स्वास्थ्य को बढ़ावा

हर साल 10 अप्रैल को 'विश्व होम्योपैथी दिवस' मनाया जाता है। यह दिन होम्योपैथी के…

2 hours ago

KreditBee $280 मिलियन जुटाने के बाद यूनिकॉर्न क्लब में शामिल हुआ

बेंगलुरु की डिजिटल लेंडिंग कंपनी KreditBee ने फंडिंग के एक नए राउंड में $280 मिलियन…

3 hours ago

एमएसएमई के लिए TReDS पंजीकरण प्रक्रिया को आसान बनाने की RBI की योजना

भारत के सेंट्रल बैंक ने छोटे व्यवसायों को मदद देने के लिए एक नया कदम…

4 hours ago

ईरान-अमेरिका संघर्ष-विराम: शांति के लिए ईरान की 10 शर्तें — विस्तार से

एक बड़े भू-राजनीतिक घटनाक्रम में, मध्य पूर्व में बढ़ते तनाव के बाद ईरान और अमेरिका…

20 hours ago