Categories: Uncategorized

RBI ने डिजिटल ऋण में होने वाली धोखाधड़ी को रोकने के लिए छह सदस्यीय कार्य दल का किया गठन

 

भारतीय रिजर्व बैंक (RBI) ने डिजिटल ऋण देने में धोखाधड़ी के बढ़ते मामलों के कारण डाटा सुरक्षा, निजता,गोपनीयता, और उपभोक्ता संरक्षण सुनिश्चित करने के लिए विनियमित वित्तीय क्षेत्र के साथ-साथ अनियमित खिलाड़ियों द्वारा डिजिटल ऋण देने की गतिविधियों के सभी पहलुओं का अध्ययन करने के लिए एक कार्य दल (working group) का गठन किया है। समूह ऑनलाइन प्लेटफ़ॉर्म और मोबाइल ऐप के माध्यम से ऋण देने सहित डिजिटल उधार देने को विनियमित करने के लिए सुझाव देगा। समूह डिजिटल उधार गतिविधियों का मूल्यांकन करेगा और RBI विनियमित संस्थाओं में आउटसोर्स डिजिटल ऋण गतिविधियों की पैठ और मानकों का आकलन करेगा।

WARRIOR 4.0 | Banking Awareness Batch for SBI, RRB, RBI and IBPS Exams | Bilingual | Live Class


छह सदस्यीय पैनल में निम्नलिखित चार आरबीआई आंतरिक और दो बाहरी सदस्य शामिल हैं:

    1. जयंत कुमार दाश, कार्यकारी निदेशक, आरबीआई (अध्यक्ष)
    2. अजय कुमार चौधरी, मुख्य महाप्रबंधक, पर्यवेक्षण विभाग (सदस्य)
    3. पी. वासुदेवन, मुख्य महाप्रबंधक, भुगतान और निपटान प्रणाली विभाग, आरबीआई (सदस्य)
    4. मनोरंजन मिश्रा, मुख्य महाप्रबंधक, विनियमन विभाग (सदस्य सचिव)
    5. विक्रम मेहता, सह-संस्थापक, मोनेक्सो फिनटेक (बाहरी सदस्य)
    6. राहुल ससी, साइबर सुरक्षा विशेषज्ञ और CloudSEK के संस्थापक (बाहरी सदस्य)

    [wp-faq-schema title="FAQs" accordion=1]

    Recent Posts

    Bank of Baroda ने बहुभाषी एआई प्लेटफॉर्म ‘बॉब संवाद’ शुरू किया

    बैंक ऑफ बड़ौदा (Bank of Baroda) ने अपने ग्राहकों के अनुभव को और बेहतर बनाने…

    2 hours ago

    INS सुनयना माले पहुंचा, भारत-मालदीव समुद्री सहयोग मजबूत

    भारत ने अपने पड़ोसी देशों के साथ संबंधों को मज़बूत करने की दिशा में एक…

    3 hours ago

    महाराष्ट्र में नई हेल्थ पहल: ‘मेरा गांव, स्वस्थ गांव’ योजना शुरू

    विश्व स्वास्थ्य दिवस के विशेष अवसर पर 07 अप्रैल 2026 को महाराष्ट्र सरकार ने ग्रामीण…

    3 hours ago

    मार्च 2026 में भारत के सबसे प्रदूषित शहरों की सूची में गुरुग्राम शीर्ष पर

    भारत में वायु प्रदूषण एक गंभीर समस्या बनी हुई है, और एक नई रिपोर्ट ने…

    4 hours ago

    PM मुद्रा योजना ने लघु और सूक्ष्म उद्यमियों को शसक्त बनाने के 11 वर्ष पूरे किये

    भारत, प्रधानमंत्री मुद्रा योजना (PMMY) के 11 सफल वर्ष मना रहा है। यह एक प्रमुख…

    4 hours ago

    पायल नाग का कमाल: दिव्यांगता को हराकर जीता तीरंदाजी खिताब

    खेल जगत की हाल की एक प्रेरणादायक खबर में, ओडिशा की 18 वर्षीय पायल नाग…

    4 hours ago