Categories: Uncategorized

सरकार ने यस बैंक पर लगाई रोक, खाताधारक अब निकाल सकेंगे केवल 50,000 रुपये

केंद्र सरकार ने भारतीय रिज़र्व बैंक की सलाह पर नकदी की समस्या से जूझ रहे यस बैंक की गतिविधि पर अस्थायी प्रतिबंध लगाने और जमाकर्ताओं के लिए पैसे निकालने की सीमा 50,000 करने का ऐलान किया है। साथ ही भारतीय रिज़र्व बैंक ने यस बैंक के बोर्ड को भी तत्काल प्रभाव से भंग कर परिचालन अपने हाथों में ले लिया है।
साथ ही आरबीआई ने बैंक के जमाकर्ताओं को भरोसा दिलाया है कि उनकी पूंजी पूरी तरह से सुरक्षित रखी जाएगी व उन्हें इससे घबराने की जरूरत नहीं है। एसबीआई के पूर्व सीएफओ प्रशांत कुमार को यस बैंक का प्रशासक बनाया गया है। यस बैंक कुछ समय से बढ़ते बुरे ऋणों से जूझ रहा है। यह फैसला 6 महीने पहले आरबीआई द्वारा पंजाब एंड महाराष्ट्र को ऑपरेटिव पीएमसी बैंक में हुए बड़े घोटाले के खुलासे के बाद लगे प्रतिबंध की तर्ज पर लिया गया है।
किन शर्तों पर जमाकर्ताओं को दी जाएगी 50,000 से अधिक राशि निकालने की अनुमति:
  • जमाकर्ता या उस पर निर्भर व्यक्ति के चिकित्सा उपचार के लिए.
  • जमाकर्ता या उस पर निर्भर व्यक्ति की उच्च शिक्षा के खर्चो के लिए जो भारत या विदेश में पढ़ रहा हो.
  • जमाकर्ता या उस पर निर्भर उसके बच्चों या किसी अन्य व्यक्ति के विवाह या अन्य समारोहों के अनिवार्य खर्चों के भुगतान के लिए.
  • किसी अन्य अपरिहार्य आपातकाल स्थिति में.

उपरोक्त समाचारों से आने-वाली परीक्षाओं के लिए महत्वपूर्ण तथ्य-

  • यस बैंक के मुख्य कार्यकारी अधिकारी और एमडी: रवनीत गिल.
  • यस बैंक का मुख्यालय: मुंबई, महाराष्ट्र.
  • यस बैंक की स्थापना: 2004.
  • .

[wp-faq-schema title="FAQs" accordion=1]

Recent Posts

लिथियम उत्पादन में यूरोप को बढ़त: फिनलैंड ने शुरू किया नया एकीकृत प्रोजेक्ट

नॉर्डिक देश फ़िनलैंड ने एक ऐतिहासिक पल दर्ज किया है, क्योंकि यह यूरोप का पहला…

3 hours ago

पंजाब FC का जलवा बरकरार, फाइनल में 3-0 से शानदार जीत

पंजाब FC ने जिंक फुटबॉल एकेडमी पर 3-0 की शानदार जीत के बाद, AIFF एलीट…

3 hours ago

राष्ट्रमंडल युवा एवं जूनियर भारोत्तोलन चैंपियनशिप में भारत के नाम चार गोल्ड मेडल

भारतीय भारोत्तोलकों ने शानदार प्रदर्शन करते हुए समोआ के अपिया में चल रही राष्ट्रमंडल युवा…

3 hours ago

APEDA की नई पहल: पीलीभीत में बासमती और जैविक खेती का ट्रेनिंग सेंटर

भारत के कृषि निर्यात को बढ़ावा देने के लिए, पीलीभीत ज़िले के टांडा बिजेसी गाँव…

4 hours ago

UAE ने OPEC और OPEC+ से अलग होने का ऐलान किया

संयुक्त अरब अमीरात (UAE) ने घोषणा की है कि वह अगले महीने से पेट्रोलियम निर्यातक…

4 hours ago

भारतीय सेना का बड़ा कदम: 11 देशों के साथ ‘प्रगति’ सैन्य अभ्यास

भारतीय सेना 'अभ्यास प्रगति' (Exercise PRAGATI) के पहले संस्करण के लिए 11 मित्र देशों के…

4 hours ago