RBI ने आईआईएफएल फाइनेंस पर स्वर्ण ऋण देने पर रोक लगाई

रिजर्व बैंक ने सोने की शुद्धता की जांच और सत्यापन में गंभीर खामियां पाए जाने के बाद हाल ही में आईआईएफएल फाइनेंस लिमिटेड को स्वर्ण ऋण वितरित करने से तत्काल प्रभाव से रोक दिया। भारतीय रिजर्व बैंक (आरबीआई) का यह निर्देश कंपनी के सिर्फ स्वर्ण ऋण कारोबार से संबंधित है। अग्रणी वित्तीय सेवा प्रदाता आईआईएफएल फाइनेंस कई तरह के ऋण और गिरवी रखकर कर्ज सुविधा मुहैया कराती है।

आरबीआई ने एक बयान में कहा कि नियामकीय पर्यवेक्षण के दौरान सोना गिरवी रखकर कर्ज देने में कुछ चिंताएं सामने आने के बाद यह कदम उठाया गया है। हालांकि आईआईएफएल फाइनेंस अपने मौजूदा स्वर्ण ऋण कारोबार को जारी रख सकती है और वह मौजूदा कर्जों का संग्रह और वसूली प्रक्रिया जारी रखेगी।

 

बयान में क्या कहा गया?

बयान के मुताबिक, आरबीआई ने आईआईएफएल फाइनेंस लि. को निर्देश दिया है कि वह तत्काल प्रभाव से स्वर्ण ऋण को मंजूरी देने या वितरित करने या अपने किसी भी गोल्ड लोन के प्रतिभूतिकरण या बिक्री को बंद कर दे। आरबीआई ने कहा कि 31 मार्च, 2023 तक आईआईएफएल की वित्तीय स्थिति के संदर्भ में कंपनी का निरीक्षण किया गया था।

बयान के अनुसार, आरबीआई का एक विशेष ऑडिट पूरा होने पर और विशेष ऑडिट निष्कर्षों तथा आरबीआई निरीक्षण तथ्यों में कंपनी के संतुष्टिजनक समाधान के बाद इन प्रतिबंधों की समीक्षा की जाएगी।

 

केंद्रीय बैंक ने क्या कहा?

केंद्रीय बैंक ने कहा कि वह पिछले कुछ महीनों में इन खामियों पर कंपनी के वरिष्ठ प्रबंधन और लेखा परीक्षकों के साथ बात कर रहा था लेकिन कोई ‘सार्थक सुधारात्मक कार्रवाई’ सामने नहीं आई है। इस स्थिति में ग्राहकों के समग्र हित में तत्काल प्रभाव से व्यापार प्रतिबंध लगाना जरूरी हो गया है। केंद्रीय बैंक ने कहा कि नियामकीय उल्लंघन होने के अलावा ये गतिविधियां ग्राहकों के हितों को भी प्रभावित करती हैं।

 

आईआईएफएल फाइनेंस के बारे में

आईआईएफएल फाइनेंस वित्तीय सेवा क्षेत्र की अग्रणी कंपनियों में से एक है। वह अपनी अनुषंगी कंपनियों- आईआईएफएल होम फाइनेंस, आईआईएफएल समस्त फाइनेंस लिमिटेड और आईआईएफएल ओपन फिनटेक के साथ कई तरह की ऋण सेवाएं मुहैया कराती है। उसकी 500 से अधिक शहरों में 2,600 से अधिक शाखाएं हैं।

[wp-faq-schema title="FAQs" accordion=1]
vikash

Recent Posts

भारत के प्रमुख बंदरगाहों ने वित्त वर्ष 26 में 915.17 मिलियन टन कार्गो का प्रबंधन किया

भारत के समुद्री क्षेत्र ने एक अहम मील का पत्थर हासिल किया है, जिसमें प्रमुख…

7 hours ago

इतिहास के 3 सबसे बड़े और विनाशकारी युद्ध, जिन्होंने वैश्विक सीमाएं और राजनीतिक नक्शे बदल दिए

पश्चिम एशिया में तनाव जारी है। इसी बीच ईरान और अमेरिका के बीच जारी तनाव…

8 hours ago

भुवनेश्वर कुमार IPL में 200 विकेट लेने वाले पहले तेज़ गेंदबाज़ बने

रॉयल चैलेंजर्स बैंगलोर और चेन्नई सुपर किंग्स के बीच हुए मुकाबले में भुवनेश्वर कुमार ने…

8 hours ago

LPG उत्पादन में भारत के प्रमुख शहर कौन-कौन से हैं? देखें लिस्ट

भारत में आज 33 करोड़ से अधिक परिवार खाना बनाने के लिए एलपीजी सिलिडंर (LPG…

9 hours ago

जानें भारत के किस शहर से पहली बार हुई थी जनगणना की शुरुआत?

बता दें कि, भारत में जनगणना 2026-27 की शुरुआत हो गई है। इस बार इसे…

9 hours ago

गुजरात हाईकोर्ट ने AI के इस्तेमाल को लेकर एक सख्त नीति जारी की

गुजरात हाई कोर्ट ने एक नीति जारी की है, जिसके तहत न्यायिक फ़ैसले लेने या…

10 hours ago