Categories: Uncategorized

RBI ने “वीडियो आधारित ग्राहक पहचान प्रक्रिया” को दी मंजूरी

भारतीय रिजर्व बैंक ने बैंकों और अन्य ऋण देने वाले संस्थानों के लिए अपने ग्राहक को पहचानिए (के वाई सी) से संबंधित नियमों में बदलाव किया है। RBI द्वारा KYC में संशोधन कर विनियमित बैंकों और अन्‍य ऋणदाता संस्‍थाओं को वीडियो आधारित ग्राहक पहचान प्रक्रिया (V-CIP) के इस्‍तेमाल को मंजूरी दे दी है। इस कदम से दूरदराज के ग्राहकों को मदद मिलेगी। साथ ही V-CIP, RBI केअपने ग्राहक को पहचानिए (KYC) नियमों को पूरा करते हुए बैंकों और अन्य विनियमित संस्थाओं को सुविधा प्रदान करेगा। V-CIP के तहत रिकोर्ड की जा रही वीडियो रिकॉर्डिंग सुरक्षित तरीके से रिकॉर्ड करना और उस पर तारीख तथा समय की मुहर लगाना आवश्यक होगा।
इसके अलावा RBI ने बैंको को ग्राहक पहचान प्रक्रिया (CIP) के दौरान ग्राहको से लिए गए पैन कार्ड की क्लियर पिक्चर लेने की भी सलाह दी है। साथ ही रिजर्व बैंक ने बैंकों और अन्य विनियमित संस्थाओं को भारत में ग्राहक की उपस्थिति सुनिश्चित करने के लिए ग्राहक के स्थान की जानकारी जिओ टैंगिंग के माध्यम से करने की सलाह दी हैं।
उपरोक्त समाचार से सभी परीक्षाओं के लिए महत्वपूर्ण तथ्य-
  • RBI के 25 वें गवर्नर: शक्तिकांत दास; मुख्यालय: मुंबई; स्थापित: 1 अप्रैल 1935, कोलकाता
[wp-faq-schema title="FAQs" accordion=1]

Recent Posts

भारत के प्रमुख बंदरगाहों ने वित्त वर्ष 26 में 915.17 मिलियन टन कार्गो का प्रबंधन किया

भारत के समुद्री क्षेत्र ने एक अहम मील का पत्थर हासिल किया है, जिसमें प्रमुख…

13 hours ago

इतिहास के 3 सबसे बड़े और विनाशकारी युद्ध, जिन्होंने वैश्विक सीमाएं और राजनीतिक नक्शे बदल दिए

पश्चिम एशिया में तनाव जारी है। इसी बीच ईरान और अमेरिका के बीच जारी तनाव…

13 hours ago

भुवनेश्वर कुमार IPL में 200 विकेट लेने वाले पहले तेज़ गेंदबाज़ बने

रॉयल चैलेंजर्स बैंगलोर और चेन्नई सुपर किंग्स के बीच हुए मुकाबले में भुवनेश्वर कुमार ने…

14 hours ago

LPG उत्पादन में भारत के प्रमुख शहर कौन-कौन से हैं? देखें लिस्ट

भारत में आज 33 करोड़ से अधिक परिवार खाना बनाने के लिए एलपीजी सिलिडंर (LPG…

14 hours ago

जानें भारत के किस शहर से पहली बार हुई थी जनगणना की शुरुआत?

बता दें कि, भारत में जनगणना 2026-27 की शुरुआत हो गई है। इस बार इसे…

14 hours ago

गुजरात हाईकोर्ट ने AI के इस्तेमाल को लेकर एक सख्त नीति जारी की

गुजरात हाई कोर्ट ने एक नीति जारी की है, जिसके तहत न्यायिक फ़ैसले लेने या…

15 hours ago