Home   »   IPS रश्मि शुक्ला बनीं महाराष्ट्र की...

IPS रश्मि शुक्ला बनीं महाराष्ट्र की पहली महिला DGP

IPS रश्मि शुक्ला बनीं महाराष्ट्र की पहली महिला DGP |_3.1

IPS रश्मि शुक्ला महाराष्ट्र की पहली महिला DGP बन गई हैं। 31 दिसंबर 2023 को IPS रजनीश सेठ के रिटायर्ड होने के बाद महाराष्ट्र सरकार ने रश्मि शुक्ला को पुलिस महानिदेशक नियुक्त किया। उनकी छवि महाराष्ट्र में एक्टिव लेडी ऑफिसर के तौर पर है।

1988 बैच की IPS ऑफिसर रश्मि शुक्ला मार्च 2023 में सशस्त्र सीमा बल (SSB) की DG चुनी गई थीं। इससे पहले वे पुणे पुलिस कमिश्नर, महाराष्ट्र में खुफिया विभाग की चीफ रह चुकी हैं। IPS शुक्ला को बीजेपी सरकार के करीबी के तौर पर देखा जाता था, इसलिए साल 2019 में महाविकास अघाड़ी (MVA) की सरकार आने के बाद उन्हें इसका खामियाजा भुगतना पड़ा।

 

रश्मि शुक्ला के बारे में

  • रश्मि शुक्ला का नाम फोन टैपिंग कैस में आ चुका है। उन पर आरोप था कि उन्होंने 2015 से 2019 के बीच शिवसेना, एनसीपी और कांग्रेस के नेताओं के फोन टैप कराए। इस मामले में उनके खिलाफ 2021 और 2022 में में दो FIR दर्ज कराई गई थीं। सितंबर 2023 में बॉम्बे हाईकोर्ट ने दोनों FIR को खारिज कर दिया था।
  • रश्मि शुक्ला महाराष्ट्र की पहली महिला डीजीपी बनीं हैं। इससे पहले वह पुणे पुलिस आयुक्त के रूप में सेवा दे चुकी हैं। साथ ही राज्य खुफिया विंग के निदेशक सहित कई प्रमुख पदों पर काम कर चुकी हैं।
  • 2014 से लेकर 2019 तक रश्मि शुक्ला राज्य की प्रमुख IPS अधिकारी रही थीं। तब राज्य में भाजपा सरकार थी। उन्हें उपमुख्यमंत्री और गृह मंत्री देवेंद्र फडणवीस का करीबी भी माना गया।
  • IPS शुक्ला पर एक गोपनीय रिपोर्ट लीक करने का भी आरोप लगा था, जिसमें कुछ पुलिस ऑफिसर और बिचौलियों के बीच सांठ-गांठ का खुलासा हुआ था। ये लोग पैसे के लिए ट्रांसफर और पोस्टिंग करते थे।

 

Ministry of Education launches PRERANA program_80.1

 

FAQs

भारत के प्रथम महिला आईपीएस कौन थी?

किरण बेदी पहली भारतीय महिला आईपीएस अधिकारी थीं। उनका जन्म 9 जून 1949 को अमृतसर, भारत में हुआ था।