बाजार नियामक सेबी (Sebi) ने सुंदररमण राममूर्ति को बीएसई का प्रबंध निदेशक और मुख्य कार्यपालक अधिकारी (CEO) नियुक्त करने की मंजूरी दे दी है। सेबी ने सोमवार को यह मंजूरी दी। बीएसई यानी बॉम्बे स्टॉक एक्सजेंज भारतीय स्टॉक मार्केट का एक प्रमुख स्टॉक एक्सचेंज है। बीएसई ने नियामकीय सूचना में कहा कि यह नियुक्ति उन्हें दी गयी पेशकश की स्वीकृति और शेयरधारकों की मंजूरी समेत अन्य नियम एवं शर्तों पर निर्भर है। भारतीय प्रतिभूति एवं विनिमय बोर्ड ने 28 नवंबर को एक पत्र के जरिए राममूर्ति की नियुक्ति को मंजूरी दी।
Buy Prime Test Series for all Banking, SSC, Insurance & other exams
आशीष कुमार चौहान के बीएसई के प्रबंध निदेशक और सीईओ पद से करीब चार महीने पहले 25 जुलाई को इस्तीफा देने के बाद राममूर्ति के नाम को सेबी की मंजूरी मिली है। करीब पांच महीने के इंतजार के बाद सेबी ने 62 वर्षीय राममूर्ति के नाम को बीएसई सीईओ (BSE CEO) पद के लिए मंजूरी दी है। सुंदररमण के लिए यह स्टॉक एक्सचेंज में दूसरा कार्यकाल होगा। वे करीब 20 वर्षों से नेशनल स्टॉक एक्सचेंज (NSE) में काम कर रहे थे।
[wp-faq-schema title="FAQs" accordion=1]भारत अपने मसालों के लिए सदियों से पूरी दुनिया में प्रसिद्ध रहा है। भारतीय मसालों…
भारत गांवों का देश कहा जाता है। यहां लाखों गांव हैं, जिनमें से कई आज…
रेलवे स्टेशन हो, ऑफिस हो या गांव की चौपाल — चाय हर जगह लोगों की…
भारत अपनी विविधता, संस्कृति, भाषाओं और परंपराओं के लिए दुनिया भर में जाना जाता है।…
भारत में पिछले कुछ वर्षों में डिजिटल क्रांति ने बैंकिंग सेक्टर की तस्वीर पूरी तरह…
प्रत्येक वर्ष 8 मई को दुनिया-भर में World Red Cross Day के रूम में मनाया जाता…