राजनाथ सिंह ने जोधपुर में IDAX-24 एक्सपो का उद्घाटन किया

रक्षा मंत्री राजनाथ सिंह ने 12 सितंबर, 2024 को जोधपुर में भारत रक्षा विमानन प्रदर्शनी (IDAX-24) का उद्घाटन किया। यह प्रमुख आयोजन भारतीय वायु सेना द्वारा आयोजित सबसे बड़े बहुराष्ट्रीय हवाई अभ्यासों में से एक, अभ्यास तरंग शक्ति-24 के साथ मेल खाता है। 12-14 सितंबर तक चलने वाला IDAX-24 भारतीय विमानन उद्योग की महत्वपूर्ण प्रगति और योगदान को प्रदर्शित करता है।

12 से 14 सितंबर तक IDAX-24 की प्रदर्शनी

गौरतलब हो, 12 से 14 सितंबर तक आयोजित इस प्रदर्शनी में विभिन्न उत्पादों और प्रौद्योगिकियों के साथ रक्षा उद्योग की भागीदारी रहेगी। इस अवसर पर रक्षा उत्पादों और प्रौद्योगिकियों की एक विस्तृत श्रृंखला का प्रदर्शन किया जाएगा।

इसमें विदेशी मित्र देशों और भारतीय दर्शकों को सार्वजनिक क्षेत्र के रक्षा उपक्रमों, रक्षा अनुसंधान एवं विकास संगठन, विभिन्न श्रेणी के निजी उद्योगों और नवीन उद्यम सहित भारतीय विमानन उद्योग से संबंधित प्रतिभागियों से मिलने और वार्तालाप करने का अवसर मिलेगा।

IDAX का लक्ष्य

IDAX का लक्ष्य तरंग शक्ति 2024 में भाग लेने वाले वैश्विक वायु सेनाओं के निर्णय-कर्ताओं और अंतिम उपयोगकर्ताओं के समक्ष भारतीय विमानन उद्योग के स्वदेशी कौशल को प्रदर्शित करना है।

भारत के एयरोस्पेस क्षेत्र की बढ़ती ताकत

इसी क्रम मेंभारतीय वायु सेना का एयरोस्पेस डिजाइन निदेशालय (डीएडी) साझेदार स्टार्टअप्स के साथ प्रदर्शनी में भाग लेगा। इन स्टार्टअप्स से मानव रहित हवाई खतरे का मुकाबला करने के लिए आरएफगन, हाई एल्टीट्यूड छद्म उपग्रह (एचएपीएस), लोइटरिंग गोला बारूद, एयर-लॉन्च फ्लेक्सिबल एसेट, संवर्धित वास्तविकता/आभासी वास्तविकता (एआर/वीआर) स्मार्ट ग्लास तकनीक उपकरण जैसीविशिष्ट प्रौद्योगिकियों और उत्पादों का प्रदर्शन करने की संभावना है। प्रशिक्षण के लिए, रनवे की त्वरित मरम्मत करने के लिए एक्सपेंडेबल एक्टिव डिकॉय, रियल-टाइम एयर-क्रू स्वास्थ्य निगरानी प्रणालीऔर फोल्डेबल फील्ड मैट, भारत के एयरोस्पेस क्षेत्र की बढ़ती ताकत और क्षमता को प्रदर्शित करते हैं।

[wp-faq-schema title="FAQs" accordion=1]
vikash

Recent Posts

G7 Summit 2026: फ्रांस में दुनिया के 7 सबसे ताकतवर देशों की बैठक, जानिए 13 बड़े फैसले और भारत के लिए क्यों है खास

दुनिया की राजनीति, अर्थव्यवस्था और सुरक्षा से जुड़े कई बड़े फैसलों का मंच माने जाने…

1 week ago

दुनिया का सबसे जहरीला बिच्छू कौन सा है?, जानें कहाँ पाए जाते हैं सबसे ज्यादा बिच्छू

धरती पर मौजूद सबसे डरावने जीवों में बिच्छू (Scorpion) का नाम जरूर लिया जाता है।…

1 month ago

भारत में कहाँ है एशियाई शेरों का असली घर? दुनिया की इकलौती जगह जहाँ जंगल में आज़ादी से घूमते हैं Asiatic Lions

शेरों का नाम सुनते ही लोगों के दिमाग में अफ्रीका के विशाल जंगलों की तस्वीर…

2 months ago

भारत का कौन-सा राज्य कहलाता है “Spice Garden of India”? जिसके मसालें दुनिया-भर में है मशहूर

भारत अपने मसालों के लिए सदियों से पूरी दुनिया में प्रसिद्ध रहा है। भारतीय मसालों…

2 months ago

भारत का सबसे अमीर गांव कौन-सा है? यहां हर घर में करोड़ों की संपत्ति, बैंक में जमा हैं हजारों करोड़

भारत गांवों का देश कहा जाता है। यहां लाखों गांव हैं, जिनमें से कई आज…

2 months ago

क्या आप जानते हैं भारत का Tea Capital कौन-सा राज्य है? यहां उगती है सबसे ज्यादा चाय

रेलवे स्टेशन हो, ऑफिस हो या गांव की चौपाल — चाय हर जगह लोगों की…

2 months ago