Categories: Uncategorized

राजीव गांधी खेल रत्न पुरस्कार 2020

राष्ट्रीय खेल पुरस्कार चयन समिति ने भारत के सर्वोच्च खेल सम्मान राजीव गांधी खेल रत्न पुरस्कार 2020 के लिए चार खिलाड़ियों के नाम की सिफारिश की है। भारतीय क्रिकेटर रोहित शर्मा और पहलवान विनेश फोगट उन चार खिलाड़ियों में से एक जिनके नाम की सिफारिश की गई हैं। रोहित और विनेश के अलावा, टेबल टेनिस खिलाड़ी मनिका बत्रा और पैरालम्पियन एम थंगावेलु अन्य दो नाम हैं। COVID-19 महामारी के चलते इस वर्ष के राष्ट्रीय खेल पुरस्कार समारोह का आयोजन वर्चुली होने की संभावना है।
अगर रोहित शर्मा को यह अवॉर्ड मिलता है तो वह सचिन तेंदुलकर, महेंद्र सिंह धोनी और विराट कोहली के बाद इस सम्मान को पाने वाले चौथे क्रिकेटर बन जायेंगे। तेंदुलकर को 1998 में, धोनी को 2007 में और कोहली को 2018 में खेल रत्न से सम्मानित किया गया।

राजीव गांधी खेल रत्न पुरस्कार के बारे में:

  • इस पुरस्कार की शुरुआत 1991-92 में की गई थी.
  • शतरंज ग्रैंडमास्टर विश्वनाथन आनंद इस पुरस्कार को पाने वाले पहले खिलाड़ी थे.
  • खेल रत्न पुरस्कार के विजेता को 7.5 लाख रुपये का पुरस्कार मिलता है। यह पुरस्कार उन खिलाड़ियों को प्रतिवर्ष दिया जाता है, जो देश को अंतर्राष्ट्रीय प्रतियोगिताओं में गौरवान्वित करते हैं।
  • राजीव गांधी खेल रत्न पुरस्कार एक वर्ष में अधिकतम तीन व्यक्तियों को दिया जा सकता है। लेकिन, यह केवल दूसरी मौका जब पुरस्कार के लिए 4 एथलीटों के नामों की सिफारिश की गई है। इससे पहले साल 2016 में, शटलर पी वी सिंधु, जिमनास्ट दीपा करमाकर, शूटर जीतू राय, और पहलवान साक्षी मलिक को यह पुरस्कार दिया गया था।
राष्ट्रीय खेल पुरस्कारों के बारे में:

राष्ट्रीय खेल पुरस्कारों में राजीव गांधी खेल रत्न पुरस्कार, अर्जुन पुरस्कार, द्रोणाचार्य पुरस्कार और ध्यानचंद पुरस्कार शामिल हैं, जिन्हें भारत के राष्ट्रपति द्वारा हर साल 29 अगस्त को राष्ट्रपति भवन में प्रदान किया जाता है। राष्ट्रीय खेल दिवस हर साल 29 अगस्त को हॉकी के जादूगर ध्यानचंद की जयंती के दिन मनाया जाता है।
[wp-faq-schema title="FAQs" accordion=1]

Recent Posts

Menaka Guruswamy ने रचा इतिहास, बनीं देश की पहली LGBTQ सांसद

सुप्रीम कोर्ट की वरिष्ठ वकील मेनका गुरुस्वामी ने हाल ही में सांसद के रूप में…

57 mins ago

भारत ने वित्त वर्ष 2025-26 में अब तक की सर्वाधिक पवन ऊर्जा क्षमता जोड़ी

भारत ने स्वच्छ ऊर्जा के क्षेत्र में एक ऐतिहासिक उपलब्धि हासिल की है, जिसके तहत…

1 hour ago

भारत के प्रमुख बंदरगाहों ने वित्त वर्ष 26 में 915.17 मिलियन टन कार्गो का प्रबंधन किया

भारत के समुद्री क्षेत्र ने एक अहम मील का पत्थर हासिल किया है, जिसमें प्रमुख…

17 hours ago

इतिहास के 3 सबसे बड़े और विनाशकारी युद्ध, जिन्होंने वैश्विक सीमाएं और राजनीतिक नक्शे बदल दिए

पश्चिम एशिया में तनाव जारी है। इसी बीच ईरान और अमेरिका के बीच जारी तनाव…

17 hours ago

भुवनेश्वर कुमार IPL में 200 विकेट लेने वाले पहले तेज़ गेंदबाज़ बने

रॉयल चैलेंजर्स बैंगलोर और चेन्नई सुपर किंग्स के बीच हुए मुकाबले में भुवनेश्वर कुमार ने…

18 hours ago

LPG उत्पादन में भारत के प्रमुख शहर कौन-कौन से हैं? देखें लिस्ट

भारत में आज 33 करोड़ से अधिक परिवार खाना बनाने के लिए एलपीजी सिलिडंर (LPG…

18 hours ago