Home   »   मलयालम अभिनेत्री आर सुब्बालक्ष्मी का निधन

मलयालम अभिनेत्री आर सुब्बालक्ष्मी का निधन

मलयालम अभिनेत्री आर सुब्बालक्ष्मी का निधन |_3.1

मशहूर दिग्गज एक्ट्रेस आर सुब्बालक्ष्मी का 30 नवंबर को कोच्चि में निधन हो गया। वह 87 वर्ष की थीं। इंडस्ट्री में शोक की लहर है। सुब्बालक्ष्मी एक संगीतकार और चित्रकार भी थीं। वह मलयालम सिनेमा की प्रतिष्ठित सहायक अभिनेत्रियों में से एक थीं। वह अक्सर प्रभावशाली ढंग से दादी की भूमिकाएं निभाती थीं।

मलयालम फिल्मों में उनकी भूमिकाओं के लिए उन्हें खूब सराहा गया। कल्याणरमन, पांडिप्पा और नंदनम जैसी लोकप्रिय फिल्मों में उन्होंने काम किया। उनके निधन पर केरल के मुख्यमंत्री पी. विजयन और मलयालम फिल्म अभिनेता दिलीप ने शोक व्यक्त किया। आर सुब्बालक्ष्मी के निधन से मलयालम सिनेमाजगत को बड़ा झटका लगा है। मलयालम सिनेमा में उन्हें उनके बेहतरीन काम के लिए जाना जाता था।

 

आर सुब्बालक्ष्मी के बारे में

सुब्बालक्ष्मी सिर्फ एक अभिनेत्री नहीं थीं। वह एक कर्नाटक म्यूजिशियन और पेंटर थीं। मलयालम में उनके कुछ फेमस परफॉर्मेंसेस में ‘कल्याणरमन, ‘पांडिप्पदा’ और ‘नंदनम’ शामिल हैं। सिर्फ मलयालम ही नहीं, वह तेलुगु, हिंदी, तमिल, कन्नड़ और संस्कृत फिल्मों में भी दिखाई दी थीं। उन्होंने अंग्रेजी फिल्म ‘इन द नेम ऑफ गॉड’ में भी काम किया था।

तमिल में, उन्हें आखिरी बार थलपति विजय की ‘बीस्ट’ में देखा गया था और हिंदी में, उन्होंने ‘दिल बेचारा’ में सुशांत सिंह राजपूत की दादी की भूमिका निभाई थी। सुब्बालक्ष्मी दक्षिण भारत में ऑल इंडिया रेडियो की पहली महिला संगीतकार भी थीं। उन्होंने एक डबिंग कलाकार के रूप में भी काम किया और 65 से अधिक टेलीविजन धारावाहिकों में दिखाई दी थीं।

 

परीक्षा से सम्बंधित महत्वपूर्ण प्रश्न

Q1. अभिनय में प्रवेश करने से पहले आर. सुब्बालक्ष्मी का प्रारंभिक करियर क्या था?

उत्तर. उन्होंने अपना करियर ऑल इंडिया रेडियो से शुरू किया और जवाहर बालभवन में संगीत प्रशिक्षक के रूप में काम किया।

Q2. अपने निधन के समय आर. सुब्बालक्ष्मी की आयु कितनी थी?

उत्तर. आर. सुब्बालक्ष्मी ने 87 साल की उम्र में नश्वर दुनिया को अलविदा कह दिया।

Q3. सुब्बालक्ष्मी को कितनी फिल्मों में जबरदस्त सफलता मिली?

उत्तर. उन्होंने लगभग 75 फिल्मों में अभिनय किया।

 

Find More Obituaries News

Henry Kissinger, Nobel Peace Prize winner, passed away_80.1

FAQs

मलयालम भाषा की लिपि का नाम क्या है?

मलयालम लिपि ब्राह्मी लिपि से व्युत्पन्न लिपि है।