Home   »   महारानी एलिजाबेथ द्वितीय का निधन, बकिंघम...

महारानी एलिजाबेथ द्वितीय का निधन, बकिंघम पैलेस ने की घोषणा

ब्रिटेन की महारानी एलिजाबेथ द्वितीय (Britain Queen Elizabeth-II) का निधन आज निधन हो गया। बकिंघम पैलेस (Buckingham Palace) ने क्वीन एलिजाबोथ द्वितीय के निधन की घोषणा की। क्वीन एलिजाबेथ 96 साल की थीं। उनके निधन पर कई देशों के राष्ट्रपति और प्रधानमंत्रियों समेत कई गणमान्य व्यक्तियों ने शोक जाहिर किया है।

Buy Prime Test Series for all Banking, SSC, Insurance & other exams

प्रधानमंत्री मोदी ने क्या कहा?

प्रधानमंत्री मोदी ने कहा, ‘‘महामहिम महारानी एलिजाबेथ द्वितीय को हमारे समय की एक कद्दावर शख्सियत के रूप में सदैव याद रखा जाएगा। वह सार्वजनिक जीवन में गरिमा और शालीनता की प्रतिमूर्ति थीं। उनके निधन से दुखी हूं. दुख की इस घड़ी में मेरी संवेदनाएं उनके परिवार और ब्रिटेन के लोगों के साथ हैं।’’

महारानी एलिजाबेथ द्वितीय

महारानी का जन्म 21 अप्रैल 1926 को हुआ था। वह सात दशक से ब्रिटेन की महारानी के तौर पर जिम्मेदारी संभाल रही थीं। उन्होंने लंबे समय तक इस अहम परंपरा को निभाया। वह यूके और 14 अन्य देशों की महारानी थीं।

वह सबसे अधिक समय तक ब्रिटेन पर राज किया। वह सबसे उम्रदराज महारानी थीं। महारानी को सिर्फ 25 साल की उम्र में गद्दी मिली थी। 5 फरवरी 1952 की महारानी एलिजाबेथ ताजपोशी हुई थी। महारानी एलिजाबेथ का पूरा नाम एलिजाबेथ एलेक्जेंडरा मैरी विंडसर था।

 

Find More Obituaries News

Renowned Ghazal Singer Bhupinder Singh passes away_90.1

Leave a comment

Your email address will not be published. Required fields are marked *