विंडसर कैसल में एक निजी समारोह में शाही परिवार ने ब्रिटेन के सबसे लंबे समय तक राज करने वाली महारानी एलिजाबेथ द्वितीय को विदाई दी। ब्रिटेन की महारानी एलिजाबेथ- II को अंतिम श्रद्धांजलि देने के लिए दुनियाभर से 2000 दिग्गज नेता आए थे। महारानी एलिजाबेथ द्वितीय को अंतिम विदाई देते हुए उनके ताबूत को विंडसर कैसल स्थित सेंट जॉर्ज चैपल के शाही ‘वॉल्ट’ (शव कक्ष) में नीचे रख दिया गया। ब्रिटिश शाही परिवार में सर्वाधिक वरिष्ठ अधिकारी लॉर्ड चैम्बरलैन ने ‘राजदंड’ तोड़ने की रस्म पूरी की। शाही परिवार और सैकड़ों की संख्या में लोगों ने दिवंगत महारानी को अंतिम विदाई दी।
Bank Maha Pack includes Live Batches, Test Series, Video Lectures & eBooks
ब्रिटेन की घरेलू गुप्तचर सेवा ‘एमआई5’ के पूर्व प्रमुख एंड्रयू पार्कर ने ‘सफेद राजदंड’ को तोड़ने की रस्म पूरी की और इसे महारानी के ताबूत पर रख दिया। महारानी को पति प्रिंस फिलिप के बराबर में दफनाया गया। महारानी एलिजाबेथ द्वितीय के अंतिम संस्कार में भी प्रिंस हैरी सैन्य पोशाक पहने नजर नहीं आए। दरअसल, उन्होंने खुद को शाही जिम्मेदारियों से अलग कर लिया था। गौरतलब है कि उनके अलावा शाही परिवार का ‘ड्रेस कोड’ पहले से निर्धारित परंपरा के अनुसार था।
देश की वरिष्ठ कांग्रेस नेत्री, पूर्व केंद्रीय मंत्री और उत्तर प्रदेश की राजनीति का अहम…
मशहूर TCS वर्ल्ड 10k बेंगलुरु रेस (TCS World 10k Bengaluru race) 26 अप्रैल 2026 को…
बैंक ऑफ बड़ौदा (Bank of Baroda) ने अपने ग्राहकों के अनुभव को और बेहतर बनाने…
भारत ने अपने पड़ोसी देशों के साथ संबंधों को मज़बूत करने की दिशा में एक…
विश्व स्वास्थ्य दिवस के विशेष अवसर पर 07 अप्रैल 2026 को महाराष्ट्र सरकार ने ग्रामीण…
भारत में वायु प्रदूषण एक गंभीर समस्या बनी हुई है, और एक नई रिपोर्ट ने…