कर्नाटक सरकार दिवंगत कन्नड़ एक्टर पॉवर स्टार पुनीत राजकुमार को मरणोपरांत कर्नाटक रत्न अवॉर्ड से सम्मानित करेगी। इसकी घोषणा कर्नाटक के मुख्यमंत्री बसवराज बोम्मई ने की। पुनीत को यह सम्मान 1 नवंबर यानी कन्नड़ राज्योत्सव के समारोह में दिया जाएगा। पिछले साल 29 अक्टूबर को दिल का दौरा पड़ने के बाद पुनीत राजकुमार का निधन हो गया था। उनकी आखिरी फिल्म ‘जेम्स’ इस साल 17 मार्च को रिलीज हुई थी, जिसे बॉक्स ऑफिस पर शानदार ओपनिंग मिली थी।
Buy Prime Test Series for all Banking, SSC, Insurance & other exams
IBPS PO Notification 2022 Out: Click Here to Download PDF
पुनीत ने अपने करियर की शुरुआत चाइल्ड एक्टर के तौर पर की थी। उन्हें फिल्म बेट्टद हूवु के लिए बेस्ट चाइल्ड एक्टर का नेशनल अवॉर्ड मिला था। फिल्म ‘अप्पू’ से बतौर लीड एक्टर अपने करियर की शुरुआत की थी। उन्हें आकाश (2005), आरसु (2007), मिलन (2007) और वंशी (2008) जैसी फिल्मों में दमदार एक्टिंग के लिए जाना जाता है, जो अभी तक उनकी सबसे बड़ी कॉमर्शियल हिट हैं।
पुनीत राज्य के सर्वोच्च अवार्ड से सम्मानित होने वाले 10वें व्यक्ति हैं। इससे पहले समाज सेवा के लिए डॉक्टर वीरेंद्र हेगड़े को 13 साल पहले यानी 2009 में दिया गया था। इस सम्मान ने साल 1992 में उनके पिता डॉक्टर राजकुमार भी सम्मानित हो चुके हैं, उनके साथ कवि कुवेम्पु को भी सम्मानित किया गया था। राजकुमार कर्नाटक रत्न अवॉर्ड से सम्मानित होने वाले लोगों में पहले लोगों में शामिल हैं।
Latest Notifications:
[wp-faq-schema title="FAQs" accordion=1]
बिकाजी फूड्स इंटरनेशनल लिमिटेड के चेयरमैन और मैनेजिंग डायरेक्टर, शिव रतन अग्रवाल का 74 वर्ष…
राष्ट्रीय पंचायती राज दिवस 2026 हर साल 24 अप्रैल को पूरे भारत में मनाया जाता…
ब्रिटेन (UK) की संसद ने 'तंबाकू और वेप्स बिल' को मंज़ूरी दे दी है। इस…
Top Current Affairs 23 April 2026 in Hindi: बता दें, आज के इस दौर में सरकारी…
भारतीय पुरातत्व सर्वेक्षण (ASI) ने कोणार्क सूर्य मंदिर में एक महत्वपूर्ण संरक्षण अभियान शुरू किया…
भारत सरकार के संस्कृति मंत्रालय ने 'वंदे मातरम' के 150 वर्ष पूरे होने के अवसर…