Categories: Uncategorized

पुणे 2021 में होने वाली 108 वीं भारतीय विज्ञान कांग्रेस की करेगा मेजबानी

भारतीय विज्ञान कांग्रेस संघ (Indian Science Congress Association) ने घोषणा की है कि पुणे अगले साल 3 से 7 जनवरी को भारतीय विज्ञान कांग्रेस के 108 वें वार्षिक सम्मेलन की मेजबानी करेगा। वर्ष 2021 के ISCA  का विषय “Science and Technology for Sustainable Development with Women Empowerment” होगा, जो विज्ञान और प्रौद्योगिकी के इस्तेमाल करते हुए सभी समुदायों के आर्थिक विकास, पर्यावरण संरक्षण और सामाजिक समावेश पर केन्द्रित होगा।  साथ ही इसमें सतत विकास लक्ष्य हासिल करने के लिए विज्ञान, प्रौद्योगिकी, इंजीनियरिंग और गणित में महिलाओं को समान अवसर प्रदान करने पर भी विचार-विमर्श किया जाएगा।
पिछले 100 वर्षों में यह चौथा मौका होगा जब ये शहर इस प्रतिष्ठित सम्मलेन की मेजबानी करेगा। डॉ. विजय लक्ष्मी सक्सेना को भारतीय विज्ञान कांग्रेस, 2021 का अध्यक्ष चुना गया है। विज्ञान कांग्रेस की शुरुआत 1914 में कलकत्ता से 105 सदस्यों के साथ हुई थी। वर्तमान में, इस एसोसिएशन में विज्ञान के विभिन्न क्षेत्रों जैसे कृषि, पुरातत्व, जैव रसायन, पृथ्वी प्रणाली विज्ञान आदि से लगभग 60,000 से अधिक सदस्य हैं।



उपरोक्त समाचारों से आने-वाली परीक्षाओं के लिए महत्वपूर्ण तथ्य-

  • भारतीय विज्ञान कांग्रेस संघ के अध्यक्ष: के.एस.रंगप्पा.
  • भारतीय विज्ञान कांग्रेस संघ का मुख्यालय: कोलकाता, पश्चिम बंगाल.
[wp-faq-schema title="FAQs" accordion=1]

Recent Posts

भारत के प्रमुख बंदरगाहों ने वित्त वर्ष 26 में 915.17 मिलियन टन कार्गो का प्रबंधन किया

भारत के समुद्री क्षेत्र ने एक अहम मील का पत्थर हासिल किया है, जिसमें प्रमुख…

7 hours ago

इतिहास के 3 सबसे बड़े और विनाशकारी युद्ध, जिन्होंने वैश्विक सीमाएं और राजनीतिक नक्शे बदल दिए

पश्चिम एशिया में तनाव जारी है। इसी बीच ईरान और अमेरिका के बीच जारी तनाव…

8 hours ago

भुवनेश्वर कुमार IPL में 200 विकेट लेने वाले पहले तेज़ गेंदबाज़ बने

रॉयल चैलेंजर्स बैंगलोर और चेन्नई सुपर किंग्स के बीच हुए मुकाबले में भुवनेश्वर कुमार ने…

8 hours ago

LPG उत्पादन में भारत के प्रमुख शहर कौन-कौन से हैं? देखें लिस्ट

भारत में आज 33 करोड़ से अधिक परिवार खाना बनाने के लिए एलपीजी सिलिडंर (LPG…

9 hours ago

जानें भारत के किस शहर से पहली बार हुई थी जनगणना की शुरुआत?

बता दें कि, भारत में जनगणना 2026-27 की शुरुआत हो गई है। इस बार इसे…

9 hours ago

गुजरात हाईकोर्ट ने AI के इस्तेमाल को लेकर एक सख्त नीति जारी की

गुजरात हाई कोर्ट ने एक नीति जारी की है, जिसके तहत न्यायिक फ़ैसले लेने या…

10 hours ago