Categories: Appointments

प्यूमा ने मोहम्मद शमी को अपना ब्रांड एंबेसडर नियुक्त किया

प्यूमा इंडिया (PUMA India) ने भारतीय तेज गेंदबाज मोहम्मद शमी को अपने ब्रांड एंबेसडर की सूची में शामिल किया है। स्पोर्ट्स ब्रांड के पास ब्रांड एंबेसडरों की एक स्टार-स्टडेड रोस्टर है जिसमें विराट कोहली, चैंपियन स्प्रिंटर उसेन बोल्ट, फुटबॉल स्टार नेमार जूनियर और सुनील छेत्री, मशहूर मुक्केबाज एमसी मैरी कॉम, क्रिकेटर हरमनप्रीत कौर और हरलीन देयोल और पैरा-शूटर अवनि लेखरा शामिल हैं।

इस साझेदारी के अंतर्गत, भारतीय तेज गेंदबाज पूरे साल कई गतिविधियों और अभियानों में प्यूमा के जूते, परिधान और सहायक उपकरण व अन्य चीज़ो का प्रचार करेंगे। ब्रांड ने तेज गेंदबाजों का सहयोग करने के लिए धावकों के लिए मिड-सोल के साथ एक नया बॉलिंग स्पाइक्स भी लॉन्च किया है।

 

प्यूमा इंडिया के प्रबंध निदेशक ने क्या कहा?

प्यूमा इंडिया के प्रबंध निदेशक कार्तिक बालगोपालन ने कहा कि “मोहम्मद शमी को प्यूमा परिवार में लाना क्रिकेट के खेल के प्रति हमारे समर्पण को मजबूत करता है। हमें प्यूमा परिवार में शमी का सहयोग और स्वागत करते हुए बेहद खुशी महसूस हो रही है, जो क्रिकेट आइकन विराट कोहली और हरमनप्रीत कौर का घर रहा है।

शमी एक तेज गेंदबाज हैं जिनका क्रिकेट के सभी प्रारूपों में बेहतरीन ट्रैक रिकॉर्ड है। उनका अथक साहस, अटूट विश्वास और खेल में वह जो चालाकी लाते हैं वह हमारे ब्रांड के मूल्यों से पूरी तरह मेल खाता है।

 

मोहम्मद शमी: एक नजर में

शमी भारत की तेज गेंदबाजी इकाई के मुख्य सदस्यो में से एक रहे हैं। उन्होंने 2013 में ईडन गार्डन्स में वेस्टइंडीज के विरुध अपना डेब्यू किया और मैच में नौ विकेट प्राप्त किये, जो डेब्यू मैच में किसी भी भारतीय तेज गेंदबाज द्वारा लिए गए विकेटों में सर्वाधिक है। दाएं हाथ के तेज गेंदबाज ने 64 टेस्ट खेले हैं और 27.7 की औसत से 229 विकेट लिए हैं। उन्होंने 94 वनडे मैचों में 171 विकेट झटके हैं। 23 टी20 मैचों में शमी ने 24 विकेट लिए, जिसमें 15 रन देकर 3 विकेट उनका सर्वश्रेष्ठ प्रदर्शन रहा।

 

Find More Appointments Here

 

[wp-faq-schema title="FAQs" accordion=1]
vikash

Recent Posts

G7 Summit 2026: फ्रांस में दुनिया के 7 सबसे ताकतवर देशों की बैठक, जानिए 13 बड़े फैसले और भारत के लिए क्यों है खास

दुनिया की राजनीति, अर्थव्यवस्था और सुरक्षा से जुड़े कई बड़े फैसलों का मंच माने जाने…

2 weeks ago

दुनिया का सबसे जहरीला बिच्छू कौन सा है?, जानें कहाँ पाए जाते हैं सबसे ज्यादा बिच्छू

धरती पर मौजूद सबसे डरावने जीवों में बिच्छू (Scorpion) का नाम जरूर लिया जाता है।…

2 months ago

भारत में कहाँ है एशियाई शेरों का असली घर? दुनिया की इकलौती जगह जहाँ जंगल में आज़ादी से घूमते हैं Asiatic Lions

शेरों का नाम सुनते ही लोगों के दिमाग में अफ्रीका के विशाल जंगलों की तस्वीर…

2 months ago

भारत का कौन-सा राज्य कहलाता है “Spice Garden of India”? जिसके मसालें दुनिया-भर में है मशहूर

भारत अपने मसालों के लिए सदियों से पूरी दुनिया में प्रसिद्ध रहा है। भारतीय मसालों…

2 months ago

भारत का सबसे अमीर गांव कौन-सा है? यहां हर घर में करोड़ों की संपत्ति, बैंक में जमा हैं हजारों करोड़

भारत गांवों का देश कहा जाता है। यहां लाखों गांव हैं, जिनमें से कई आज…

2 months ago

क्या आप जानते हैं भारत का Tea Capital कौन-सा राज्य है? यहां उगती है सबसे ज्यादा चाय

रेलवे स्टेशन हो, ऑफिस हो या गांव की चौपाल — चाय हर जगह लोगों की…

2 months ago