Categories: Appointments

प्यूमा इंडिया ने भारतीय कप्तान हरमनप्रीत कौर को अपना ब्रांड एंबेसडर नामित किया

स्पोर्ट्स ब्रांड प्यूमा इंडिया ने महिला क्रिकेट टीम की कप्तान हरमनप्रीत कौर को अपना नवीनतम ब्रांड एंबेसडर बनाने की घोषणा की। साझेदारी की शर्तों के तहत, हरमनप्रीत साल भर ब्रांड के फुटवियर, परिधान और एक्सेसरीज का प्रचार करेंगी। इस करार के साथ हरमनप्रीत कौर विराट कोहली, के एल राहुल, करीना कपूर, सुनील छेत्री, युवराज सिंह, अनुष्का शर्मा जैसे एम्बेसडरों के रोस्टर में शामिल हो गयी है।

Buy Prime Test Series for all Banking, SSC, Insurance & other exams

हरमनप्रीत कौर का जन्म 8 मार्च साल 1989 में पंजाब के मोगा में हुआ था। भारतीय कप्तान हरमनप्रीत कौर ने सर्वाधिक T20I मैच खेलने का रिकॉर्ड बना लिया है। हरमनप्रीत कौर ने जून 2009 टी20 वर्ल्ड कप के दौरान क्रिकेट के इस छोटे फॉर्मेट में डेब्यू किया था। टी20 क्रिकेट में उनके नाम 2,683 रन हैं जिसमें उनके 8 अर्धशतक और 1 शतक शामिल है। उन्होंने अपने टी20 क्रिकेट का एकमात्र शतक 2018 टी20 वर्ल्ड कप में न्यूजीलैंड के खिलाफ बनाया था। उन्होंने उस मैच में 51 गेंदों पर 103 रन की पारी खेली थी। वह इस फॉर्मेट में शतक लगाने वाली पहली भारतीय महिला खिलाड़ी भी बनी थी।

 

प्यूमा क्रिकेट, बॉक्सिंग, फ़ुटबॉल और पैरा-स्पोर्ट्स में 250+ एथलीटों के साथ जुड़कर देश में खेल संस्कृति के उदय में सक्रिय रूप से योगदान दे रहा है।

Find More Appointments Here

[wp-faq-schema title="FAQs" accordion=1]
vikash

Recent Posts

G7 Summit 2026: फ्रांस में दुनिया के 7 सबसे ताकतवर देशों की बैठक, जानिए 13 बड़े फैसले और भारत के लिए क्यों है खास

दुनिया की राजनीति, अर्थव्यवस्था और सुरक्षा से जुड़े कई बड़े फैसलों का मंच माने जाने…

4 weeks ago

दुनिया का सबसे जहरीला बिच्छू कौन सा है?, जानें कहाँ पाए जाते हैं सबसे ज्यादा बिच्छू

धरती पर मौजूद सबसे डरावने जीवों में बिच्छू (Scorpion) का नाम जरूर लिया जाता है।…

2 months ago

भारत में कहाँ है एशियाई शेरों का असली घर? दुनिया की इकलौती जगह जहाँ जंगल में आज़ादी से घूमते हैं Asiatic Lions

शेरों का नाम सुनते ही लोगों के दिमाग में अफ्रीका के विशाल जंगलों की तस्वीर…

2 months ago

भारत का कौन-सा राज्य कहलाता है “Spice Garden of India”? जिसके मसालें दुनिया-भर में है मशहूर

भारत अपने मसालों के लिए सदियों से पूरी दुनिया में प्रसिद्ध रहा है। भारतीय मसालों…

2 months ago

भारत का सबसे अमीर गांव कौन-सा है? यहां हर घर में करोड़ों की संपत्ति, बैंक में जमा हैं हजारों करोड़

भारत गांवों का देश कहा जाता है। यहां लाखों गांव हैं, जिनमें से कई आज…

2 months ago

क्या आप जानते हैं भारत का Tea Capital कौन-सा राज्य है? यहां उगती है सबसे ज्यादा चाय

रेलवे स्टेशन हो, ऑफिस हो या गांव की चौपाल — चाय हर जगह लोगों की…

2 months ago