Categories: Uncategorized

IOC ने गोपीचंद को लाइफटाइम अचीवमेंट अवार्ड से किया सम्मानित

अंतरराष्ट्रीय ओलंपिक समिति (International Olympic Committee’s) ने भारतीय बैडमिंटन टीम के मुख्य राष्ट्रीय कोच पुलेला गोपीचंद को कोच लाइफटाइम अचीवमेंट अवॉर्ड से सम्मानित किया हैं। वह ओलंपिक समिति द्वारा लाइफटाइम पुरस्कार से सम्मानित होने वाले पहले भारतीय कोच हैं।
गोपीचंद पूर्व भारतीय बैडमिंटन खिलाड़ी हैं, उन्होंने 2008 में गोपीचंद बैडमिंटन अकादमी की शुरुआत की थी जहां उन्होंने साइना नेहवाल (2012 समर ओलंपिक की कांस्य पदक विजेता), पी.वी. सिंधु, परुपल्ली कश्यप, श्रीकांत किदांबी जैसे कई स्टार खिलाडियों को प्रशिक्षित किया है। गोपीचंद को भारत सरकार द्वारा अर्जुन पुरस्कार (1999), राजीव गांधी खेल रत्न (2001), पद्म श्री (2005), द्रोणाचार्य पुरस्कार (2009) और पद्म भूषण (2014) से भी सम्मानित किया जा चुका हैं ।

उपरोक्त समाचार से सभी परीक्षाओं के लिए महत्वपूर्ण तथ्य-

  • अंतर्राष्ट्रीय ओलंपिक समिति मुख्यालय: लुसानै, स्विट्जरलैंड
  • अंतर्राष्ट्रीय ओलंपिक समिति के अध्यक्ष: थॉमस बाख
  • अंतर्राष्ट्रीय ओलंपिक समिति के महानिदेशक (डीजी): क्रिस्टोफ डे कीपर
  • अंतर्राष्ट्रीय ओलंपिक समिति की स्थापना: 1894 पेरिस, फ्रांस
[wp-faq-schema title="FAQs" accordion=1]

Recent Posts

सन फार्मा का बड़ा विदेशी अधिग्रहण प्रयास: 11.75 अरब डॉलर में ऑर्गेनॉन को खरीदने की तैयारी

सन फार्मास्युटिकल इंडस्ट्रीज़ ने अमेरिका स्थित Organon & Co. को $11.75 बिलियन में, पूरी तरह…

39 mins ago

जस्टिस लीसा गिल बनीं आंध्र प्रदेश हाईकोर्ट की पहली महिला चीफ जस्टिस

न्यायमूर्ति लीसा गिल ने आंध्र प्रदेश उच्च न्यायालय की पहली महिला मुख्य न्यायाधीश के रूप…

1 hour ago

भारत ने जैव विविधता परियोजना हेतु यूएनडीपी और ग्लोबल एनवायरनमेंट फैसिलिटी के साथ साझेदारी की

पर्यावरण, वन और जलवायु परिवर्तन मंत्रालय (MoEFCC) और राष्ट्रीय जैव विविधता प्राधिकरण (NBA) ने एक…

1 hour ago

IPL 2026: पंजाब किंग्स की शानदार जीत, 265 रन के विशाल लक्ष्य को किया पार

IPL 2026: पंजाब किंग्स ने दिल्ली कैपिटल्स को छह विकेट से हराकर आईपीएल इतिहास का…

2 hours ago

वनस्पतिशास्त्री एन. अलीम यूसुफ को एआई आधारित संरक्षण ऐप के लिए डब्ल्यूडब्ल्यूएफ द्वारा सम्मानित

वनस्पति विज्ञानी एन. अलीम यूसुफ को 'वर्ल्ड वाइड फंड फॉर नेचर' की ओर से प्रतिष्ठित…

2 hours ago

भारत के दिग्गज फ़ोटोग्राफ़र रघु राय का निधन, एक युग का अंत

प्रख्यात फोटो पत्रकार रघु राय का 83 वर्ष की आयु में निधन हो गया; वे…

4 hours ago