Home   »   प्रख्यात धाविका पी टी ऊषा ने...

प्रख्यात धाविका पी टी ऊषा ने राज्यसभा की सदस्यता की शपथ ली

प्रख्यात धाविका पी टी ऊषा ने राज्यसभा की सदस्यता की शपथ ली |_3.1

प्रख्यात धाविका पी टी ऊषा ने 20 जुलाई 2022 को राज्यसभा की सदस्यता की शपथ ली। उच्च सदन की बैठक शुरू होने पर सभापति एम वेंकैया नायडू ने मनोनीत सदस्य पी टी ऊषा का नाम शपथ लेने के लिए पुकारा। ऊषा ने हिंदी में शपथ ली।

बता दें उन्हें राज्यसभा अध्यक्ष वेंकैया नायडू ने शपथ दिलवाई। पीटी उषा ने 1984 ओलंपिक खेलों में चौथा स्थान हासिल किया था। पीटी उषा को 1983 में अर्जुन अवॉर्ड और 1985 में देश के चौथे सबसे बड़े नागरिक सम्मान पद्मश्री से सम्मानित किया गया था। अब उन्हें राज्यसभा के लिए मनोनीत किया गया है।

Buy Prime Test Series for all Banking, SSC, Insurance & other exams

हिन्दू रिव्यू जून 2022, डाउनलोड करें मंथली करेंट अफेयर PDF (Download The Hindu Monthly Current Affair PDF in Hindi)

मुख्य बिंदु

  • राज्यसभा के 245 में से 12 सदस्यों को राष्ट्रपति द्वारा निर्वाचित किया जाता है। 

  • कला, साहित्य, ज्ञान, खेल और सामाजिक सेवाओं में विशिष्ट योगदान देने वाले शख्स को सांसद के रूप में चुना जाता है। 

  • इन सांसदों के पास राष्ट्रपति चुनाव में वोट डालने का अधिकार नहीं होता है। 

  • राज्यसभा के मनोनित होने वाले पहले खिलाड़ी महान क्रिकेटर सचिन तेंदुलकर थे।

Current Affairs One Liners June 2022 in Hindi: डाउनलोड करें जून 2022 के महत्वपूर्ण करेंट अफेयर्स प्रश्नोत्तर की PDF, Download Free PDF in Hindi

Leave a comment

Your email address will not be published. Required fields are marked *