Home   »   पीटी ऊषा भारतीय ओलंपिक संघ की...

पीटी ऊषा भारतीय ओलंपिक संघ की पहली महिला अध्यक्ष बनीं

पीटी ऊषा भारतीय ओलंपिक संघ की पहली महिला अध्यक्ष बनीं |_3.1

भारत की महान एथलीट पीटी ऊषा ने 10 दिसंबर 2022 को इतिहास रच दिया। वह भारतीय ओलंपिक संघ (आईओए) की पहली महिला अध्यक्ष बन गईं। चुनाव में उन्हें निर्विरोध अध्यक्ष चुना गया। 1960 के बाद पहली बार कोई खिलाड़ी आईओए का अध्यक्ष बना है। महाराजा यादविंदर सिंह (1938-1960) पिछले ऐसे अध्यक्ष थे जो खिलाड़ी रह चुके थे।

Buy Prime Test Series for all Banking, SSC, Insurance & other exams

चुनाव उच्चतम न्यायालय द्वारा नियुक्त किए गए उसके पूर्व जज नागेश्वर राव की देखरेख में संपन्न हुए। पीटी ऊषा के अध्यक्ष चुने जाने से आईओए में गुटीय राजनीति के कारण पैदा हुआ संकट भी समाप्त हो गया। अंतरराष्ट्रीय ओलंपिक समिति (आईओसी) ने इस महीने चुनाव नहीं कराने की दशा में आईओए को निलंबित करने की चेतावनी दी थी।

 

पिछले साल होने थे चुनाव

 

आईओए के चुनाव पिछले साल दिसंबर में ही होने थे। पीटी ऊषा के चयन के बाद आईओए के कई गुट समाप्त हो जाएंगे। अंतरराष्ट्रीय ओलंपिक समिति (आईओसी) ने आईओए को इसी महीने चुनाव नहीं होने पर संभावित निलंबन की चेतावनी दी थी। ऊषा को इसी साल जुलाई में भारतीय जनता पार्टी ने राज्यसभा के लिए नामित किया था।

 

पीटी ऊषा की उपलब्धि

 

पीटी ऊषा के नाम एशियाई खेलों में चार स्वर्ण और सात रजत पदक हैं। वह 1982, 1986, 1990 और 1994 एशियाई खेलों में पदक जीती थीं। इसके अलावा उनके नाम एशियाई चैंपियनशिप में 14 स्वर्ण, छह रजत और तीन कांस्य पदक हैं। 58 साल की पीटी ऊषा 1984 ओलंपिक में 400 मीटर बाधा दौड़ के फाइनल में चौथे स्थान पर रही थीं।

 

Sushmita Shukla appointed as VP & COO, Federal Reserve Bank_90.1

Leave a comment

Your email address will not be published. Required fields are marked *