Categories: Awards

भारतीय मूल की प्रोफेसर सर्वोच्च पुरस्कार से सम्मानित

भारतीय मूल की प्रोफेसर डॉ. जॉयीता गुप्ता को जलवायु परिवर्तन रोकथाम के क्षेत्र में उनके काम के लिए नीदरलैंड में विज्ञान के सर्वोच्च पुरस्कार स्पिनोजा से सम्मानित किया गया। जॉयीता एम्स्टर्डम विश्वविद्यालय (यूवीए) में पर्यावरण और विकास की प्रोफेसर हैं। उन्हें हेग में आयोजित सम्मान समारोह में नीदरलैंड के शिक्षा, विज्ञान और संस्कृति मंत्री रॉबर्ट डिकग्राफ ने 13 करोड़ रुपये की प्राइज मनी वाला पुरस्कार सौंपा।

इस पुरस्कार को डच नोबेल पुरस्कार भी कहा जाता है। यह पुरस्कार डच अकादमिक क्षेत्र में सर्वोच्च पुरस्कार है। यह हर साल नीदरलैंड में अंतरराष्ट्रीय मानकों के अनुसार कार्य करने वाले दुनिया के सबसे अच्छे शोधकर्ताओं को दिया जाता है। इस दौरान डॉ. जॉयीता ने प्राइज मनी को वैज्ञानिक अनुसंधान और ज्ञान के इस्तेमाल से संबंधित गतिविधियों पर खर्च करने का इरादा व्यक्त किया। वहीं, पुरस्कार जीतने पर नीदरलैंड में भारतीय दूतावास ने डॉ. जॉयीता गुप्ता को बधाई दी।

 

डच रिसर्च काउंसिल (एनडब्ल्यूओ) ने क्या कहा?

डच रिसर्च काउंसिल (एनडब्ल्यूओ) के अनुसार, जॉयीता इस दिशा में कार्य कर रही हैं कि जलवायु परिवर्तन से उत्पन्न होने वाले वितरण संबंधी मुद्दों को सुशासन के माध्यम से कैसे हल किया जा सकता है। उनका तर्क है कि जलवायु परिवर्तन के परिणामों का अमीर और गरीब के बीच संबंधों पर सीधा प्रभाव पड़ता है। वह कहती हैं कि उनका प्रयास जलवायु परिवर्तन रोकथाम के लिए एक वैश्विक व्यवस्था बनाने की दिशा में काम करना है। उनके शोध का केंद्र जलवायु संकट, संभावित समाधान और न्याय के बीच संबंध को समझना है। इसके लिए, वह अंतरराष्ट्रीय कानून और अर्थशास्त्र से लेकर राजनीति विज्ञान और पर्यावरण अध्ययन तक विभिन्न वैज्ञानिक विषयों को एक साथ लाती है।

 

जॉयीता गुप्ता के बारे में

जॉयीता गुप्ता ने दिल्ली विश्वविद्यालय, गुजरात विश्वविद्यालय और हार्वर्ड लॉ स्कूल से पढ़ाई करने के बाद व्रीजे यूनिवर्सिटिट एम्स्टर्डम से पीएचडी की उपाधि हासिल की। वह 2013 से व्रीजे यूनिवर्सिटिट एम्स्टर्डम में ग्लोबल साउथ में पर्यावरण और विकास की प्रोफेसर हैं।

 

Find More Awards News Here

 

[wp-faq-schema title="FAQs" accordion=1]
vikash

Recent Posts

G7 Summit 2026: फ्रांस में दुनिया के 7 सबसे ताकतवर देशों की बैठक, जानिए 13 बड़े फैसले और भारत के लिए क्यों है खास

दुनिया की राजनीति, अर्थव्यवस्था और सुरक्षा से जुड़े कई बड़े फैसलों का मंच माने जाने…

1 month ago

दुनिया का सबसे जहरीला बिच्छू कौन सा है?, जानें कहाँ पाए जाते हैं सबसे ज्यादा बिच्छू

धरती पर मौजूद सबसे डरावने जीवों में बिच्छू (Scorpion) का नाम जरूर लिया जाता है।…

2 months ago

भारत में कहाँ है एशियाई शेरों का असली घर? दुनिया की इकलौती जगह जहाँ जंगल में आज़ादी से घूमते हैं Asiatic Lions

शेरों का नाम सुनते ही लोगों के दिमाग में अफ्रीका के विशाल जंगलों की तस्वीर…

2 months ago

भारत का कौन-सा राज्य कहलाता है “Spice Garden of India”? जिसके मसालें दुनिया-भर में है मशहूर

भारत अपने मसालों के लिए सदियों से पूरी दुनिया में प्रसिद्ध रहा है। भारतीय मसालों…

2 months ago

भारत का सबसे अमीर गांव कौन-सा है? यहां हर घर में करोड़ों की संपत्ति, बैंक में जमा हैं हजारों करोड़

भारत गांवों का देश कहा जाता है। यहां लाखों गांव हैं, जिनमें से कई आज…

2 months ago

क्या आप जानते हैं भारत का Tea Capital कौन-सा राज्य है? यहां उगती है सबसे ज्यादा चाय

रेलवे स्टेशन हो, ऑफिस हो या गांव की चौपाल — चाय हर जगह लोगों की…

2 months ago