Categories: Uncategorized

DAC ने 5100 करोड़ रुपये के स्वदेशी उपकरणों की खरीद को दी मंजूरी

रक्षा अधिग्रहण परिषद (DAC) ने 5100 करोड़ रुपये के स्वदेशी उपकरणों की खरीद को मंजूरी दी है। ये निर्णय DAC ने रक्षा मंत्री राजनाथ सिंह की अध्यक्षता में लिया। स्वदेशी उपकरणों में भारतीय उद्योग द्वारा बनाया गया इलेक्ट्रॉनिक वारफेयर सिस्टम, भारतीय सेना के लिए रक्षा अनुसंधान और विकास संगठन (DRDO) द्वारा डिज़ाइन किया गया है। संचार एवं इलेक्‍ट्रॉनिक वारफेयर के अन्‍य पहलुओं में संरचना क्षेत्र के लिए व्‍यापक इलेक्‍ट्रॉनिक सहायता एवं क्षमता निर्माण में मदद मिलेगी।
डीएसी द्वारा मंजूर किए कुछ अन्य महत्वपूर्ण प्रस्ताव हैं:
  • डीएसी ने सेना के लिए स्‍वदेशी डि-माइनिंग क्षमता प्रदान करने वाले टी-72 एवं टी-90 टैंकों के लिए डीआरडीओ द्वारा डिजाइन की गई ट्रॉल असें‍बलियों के पारम्‍परिक परीक्षण को भी मंजूरी दी।
  • भारतीय रणनीतिक साझेदारों तथा संभावित मौलिक उपकरण निर्माताओं की लघुसूची बनाने की भी मंजूरी दी, जिससे भारत में 6 पारम्‍परिक पनडुब्बियों के निर्माण के लिए भारतीय रणनीतिक साझेदारों से सहयोग मिलेगा।
  • इसके अलावा रक्षा खरीद प्रक्रिया में रक्षा उत्कृष्टता (iDEX) के लिए नवाचारों को शामिल करने की भी अनुमति दी गई हैं । यह प्रावधान सशस्त्र बलों को स्टार्टअप्स और इनोवेटर्स के लिए पूंजी खरीद का एक तरीका भी प्रदान करेगा, जो इनोवेशन फॉर डिफेंस एक्सीलेंस (iDEX) के लिए अपने प्रयासों में योगदान दे रहे हैं, जो उनके प्रयासों को प्रोत्साहित करेंगे।
इन मंजूरी से सशस्त्र बलों में स्वदेशीकरण को बढ़ावा मिलेगा और विभिन्न मापदंडों में उनकी क्षमताओं को बढ़ाएंगे। इससे रक्षा क्षेत्र में ‘मेक इन इंडिया’ को भी बढ़ावा मिलेगा। यह औद्योगिक और R&D इको-सिस्टम की स्थापना के साथ-साथ भारतीय सशस्त्र बलों की भविष्य की आवश्यकताओं को पूरा करने की क्षमता के साथ-साथ भारत को रक्षा उपकरणों के विनिर्माण केंद्र के रूप में स्थापित करेगा।

उपरोक्त समाचार से सभी परीक्षाओं के लिए महत्वपूर्ण तथ्य-

  • 28 वें सेनाध्यक्ष: जनरल मनोज मुकुंद नरवाने
  • भारतीय सेना दिवस 15 जनवरी को मनाया जाता है।
[wp-faq-schema title="FAQs" accordion=1]

Recent Posts

पूर्व कैबिनेट मंत्री मोहसिना किदवई का निधन

देश की वरिष्ठ कांग्रेस नेत्री, पूर्व केंद्रीय मंत्री और उत्तर प्रदेश की राजनीति का अहम…

2 hours ago

ब्लैंका व्लासिक वर्ल्ड 10K बेंगलुरु 2026 की ग्लोबल एम्बेसडर नियुक्त

मशहूर TCS वर्ल्ड 10k बेंगलुरु रेस (TCS World 10k Bengaluru race) 26 अप्रैल 2026 को…

2 hours ago

Bank of Baroda ने बहुभाषी एआई प्लेटफॉर्म ‘बॉब संवाद’ शुरू किया

बैंक ऑफ बड़ौदा (Bank of Baroda) ने अपने ग्राहकों के अनुभव को और बेहतर बनाने…

5 hours ago

INS सुनयना माले पहुंचा, भारत-मालदीव समुद्री सहयोग मजबूत

भारत ने अपने पड़ोसी देशों के साथ संबंधों को मज़बूत करने की दिशा में एक…

6 hours ago

महाराष्ट्र में नई हेल्थ पहल: ‘मेरा गांव, स्वस्थ गांव’ योजना शुरू

विश्व स्वास्थ्य दिवस के विशेष अवसर पर 07 अप्रैल 2026 को महाराष्ट्र सरकार ने ग्रामीण…

6 hours ago

मार्च 2026 में भारत के सबसे प्रदूषित शहरों की सूची में गुरुग्राम शीर्ष पर

भारत में वायु प्रदूषण एक गंभीर समस्या बनी हुई है, और एक नई रिपोर्ट ने…

7 hours ago