Categories: Uncategorized

प्रधान मंत्री ने आगामी 5 वर्षों में 5 बिलियन डॉलर के रक्षा निर्यात का रखा लक्ष्य

प्रधानमंत्री नरेन्द्र मोदी ने कहा है कि उनकी सरकार ने अगले पांच वर्षों में पांच अरब डॉलर के रक्षा निर्यात का लक्ष्य तय किया है। वर्ष 2014 में भारत का रक्षा उपकरण निर्यात लगभग दो हजार करोड़ रुपये था। पिछले दो वर्षों में यह बढ़कर 17,000 करोड़ रुपये हो गया है।
अगले पांच वर्षों में निर्यात का हमारा लक्ष्य पांच अरब अमरीकी डॉलर होगा जो लगभग 35 हज़ार करोड़ रुपये के बराबर है। मेगा डिफेंस इवेंट का 11 वां संस्करण उत्तर प्रदेश के लखनऊ में आयोजित किया जा रहा है। इस आयोजन का विषय “भारत: रक्षा विनिर्माण का उभरता केन्द्र” है। पांच दिन की इस रक्षा प्रदर्शनी में 38 देशों के रक्षा मंत्री, 172 विदेशी रक्षा कंपनियों के शीर्ष अधिकारी और 856 भारतीय कंपनियां हिस्सा ले रही हैं।
उपरोक्त समाचार से सभी परीक्षाओं के लिए महत्वपूर्ण तथ्य-
  • राजनाथ सिंह भारत के केंद्रीय रक्षा मंत्री हैं।
  • लखनऊ उत्तर प्रदेश की राजधानी है।
  • जनरल बिपिन रावत भारत के वर्तमान चीफ ऑफ डिफेंस स्टाफ हैं।

Recent Posts

मणिपुर ने राहत शिविरों में छात्रों के लिए शुरू की “स्कूल ऑन व्हील्स” पहल

जातीय संघर्ष और गंभीर ओलावृष्टि के बाद, मणिपुर की सरकार ने "स्कूल ऑन व्हील्स" कार्यक्रम…

12 hours ago

आयुष मंत्रालय में निदेशक के रूप में सुबोध कुमार (आईएएस) की नियुक्ति

तमिलनाडु कैडर के 2010 बैच के भारतीय प्रशासनिक सेवा के अधिकारी सुबोध कुमार (आईएएस) को…

12 hours ago

वैज्ञानिकों ने मेक्सिको में दुनिया के सबसे गहरे ब्लू होल का अनावरण किया

युकाटन प्रायद्वीप के चेतुमल खाड़ी में स्थित मेक्सिको के ताम जा' ब्लू होल (टीजेबीएच) को…

12 hours ago

भारतीय सेना और वायुसेना ने पंजाब में संयुक्त अभ्यास किया

सेना की पश्चिमी कमान के तत्वावधान में भारतीय सेना की खड़गा कोर ने पंजाब में…

12 hours ago

रवींद्रनाथ टैगोर जयंती 2024: इतिहास और महत्व

रवींद्रनाथ टैगोर जयंती 2024, जिसे रवीन्द्र जयंती के नाम से भी जाना जाता है, रवींद्रनाथ…

13 hours ago

नेपाल में जनसंख्या वृद्धि दर में ऐतिहासिक गिरावट: जीवन प्रत्याशा और प्रजनन दर के रुझान

नेपाल की जनसंख्या वृद्धि दर पिछले एक दशक में 0.92% प्रति वर्ष पर ऐतिहासिक रूप…

13 hours ago