प्रधानमंत्री नरेन्द्र मोदी ने बेंगलुरु के येलहंका वायु सेना स्टेशन में एयरो इंडिया 2023 के 14वें संस्करण का उद्घाटन किया। साथ ही पीएम मोदी ने एयरो इंडिया 2023 पर स्मारक डाक टिकट भी जारी किया। एयरो इंडिया 2023 के 14वें संस्करण में पीएम मोदी ने कहा कि रक्षा एक ऐसा क्षेत्र है, जिसकी तकनीक, मार्केट और सतर्कता को सबसे जटिल माना जाता है। हमारा लक्ष्य है 2024-25 तक इसके निर्यात के आंकड़े को डेढ़ बिलियन से बढ़ाकर 5 बिलियन डॉलर तक ले जाया जाए।
Buy Prime Test Series for all Banking, SSC, Insurance & other exams
पीएम मोदी ने कहा कि एयरो इंडिया 2023 न्यू इंडिया की नई सोच को दर्शाता है। एक समय था जब इसे महज एक शो समझा जाता था। पिछले कुछ सालों में देश ने इस धारणा को बदल दिया है। आज यह सिर्फ दिखावा नहीं है, बल्कि भारत की ताकत भी है। यह भारतीय रक्षा उद्योग के दायरे और आत्मविश्वास पर केंद्रित है। यह एयर शो 13 से 17 फरवरी तक आयोजित किया जाएगा। इसका उद्देश्य मेक इन इंडिया को आगे बढ़ाने के साथ घरेलू हवाई उद्योग को भी बढ़ावा देना है। इस खास कार्यक्रम में 731 कंपनियों ने अपना रजिस्ट्रेशन कराया है जिसमें 633 भारतीय कंपनियां हैं।
[wp-faq-schema title="FAQs" accordion=1]
कॉमनवेल्थ पार्लियामेंट्री एसोसिएशन (CPA) के भारत क्षेत्र के ज़ोन VII का सम्मेलन गोवा में संपन्न…
गुजरात पुलिस ने ‘NARIT AI’ (नारकोटिक्स एनालिसिस और RAG-आधारित जांच टूल) लॉन्च किया है, और…
भारतीय रिज़र्व बैंक (RBI) ने एक मध्यम-अवधि का रणनीतिक ढाँचा लॉन्च किया है, जिसे 'उत्कर्ष…
मुंद्रा पोर्ट भारत के सबसे बड़े ऑटोमोबाइल एक्सपोर्ट हब के तौर पर उभरा है। इस…
तकनीकी प्रगति में एक बड़ी सफलता के तौर पर, अहमदाबाद स्थित AAKA Space Studio ने…
हर साल 11 अप्रैल को पूरे भारत में 'राष्ट्रीय सुरक्षित मातृत्व दिवस' मनाया जाता है।…