Categories: State In News

प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी ने किया 36वें नेशनल गेम्स का उद्घाटन

पीएम मोदी ने हाल ही में गुजरात में 36वें नेशनल गेम्स का उद्घाटन किया। पीएम मोदी ने विश्व के सबसे बड़े स्टेडियम नरेंद्र मोदी स्टेडियम में इन खेल समारोह का उद्घाटन किया। इसके साथ ही पीएम मोदी ने भावनगर में दुनिया के पहले सीएनजी टर्मिनल और ब्राउनफील्ड बंदरगाह की आधारशिला रखी। बंदरगाह को 4,000 करोड़ रुपये से अधिक की लागत से विकसित किया जाएगा और इसमें सीएनजी टर्मिनल के लिए अत्याधुनिक बुनियादी ढांचा होगा। बंदरगाह में एक अति-आधुनिक कंटेनर टर्मिनल, बहुउद्देश्यीय टर्मिनल और मौजूदा सड़क एवं रेलवे नेटवर्क के लिए सीधे डोर-स्टेप कनेक्टिविटी के साथ तरल टर्मिनल होगा।

Bank Maha Pack includes Live Batches, Test Series, Video Lectures & eBooks

पीएम मोदी इस दौरान प्रदेश को 29 हजार करेाड़ रुपये मूल्‍य की परियोजनाओं की सौगात देंगे। इनमें देश की तीसरी वन्‍दे भारत ट्रेन के साथ ही अहमदाबाद मेट्रो रेल प्रोजेक्‍ट भी शामिल है। इसके अलावा सूरत, भावनगर जैसे शहरों में भी तकरीबन 10 हजार करोड़ रुपये की विकास परियोजनाओं की शुरुआत करेंगे। पीएम मोदी इसके साथ ही ब्रॉड गेज रेलवे लाइन की नींव भी रखेंगे जिसके पूरा होने से अंबाजी की यात्रा आसान हो जाएगी। प्रधानमंत्री नवरात्रि उत्‍सव में भी हिस्‍सा लेंगे।

 

बता दें कि फिलहाल भारत में 2 वन्‍दे भारत ट्रेनों का परिचालन हो रहा है। गांधीनगर-मुंबई रूट पर तीसरी वन्‍दे भारत ट्रेन का परिचालन शुरू होगा। पीएम मोदी इसे हरी झंडी दिखाएंगे। पीएम मोदी अहमादाबाद मेट्रो रेल परियोजना के फेज-1 का भी उद्घाटन करेंगे। इस दौरान वह मेट्रो ट्रेन के जरिये दूरदर्शन केंद्र स्‍टेशन तक की यात्रा करेंगे। वह सूरत में ड्रीम सिटी के फेज-1 का उद्घाटन करेंगे। इसका उद्देश्‍य हीरा व्‍यवसाय को बढ़ावा देना है। वहीं, भावनगर को भी पीएम मोदी 5200 करोड़ रुपये की विकास परियोजनाओं की सौगात देंगे।

 

सभी प्रतियोगी परीक्षाओं के लिए महत्वपूर्ण तथ्य:

 

  • गुजरात के मुख्यमंत्री: भूपेंद्रभाई पटेल
  • गुजरात राजधानी: गांधीनगर
  • गुजरात राज्यपाल: आचार्य देवव्रत

 

Find More State In News Here

[wp-faq-schema title="FAQs" accordion=1]
vikash

Recent Posts

G7 Summit 2026: फ्रांस में दुनिया के 7 सबसे ताकतवर देशों की बैठक, जानिए 13 बड़े फैसले और भारत के लिए क्यों है खास

दुनिया की राजनीति, अर्थव्यवस्था और सुरक्षा से जुड़े कई बड़े फैसलों का मंच माने जाने…

4 weeks ago

दुनिया का सबसे जहरीला बिच्छू कौन सा है?, जानें कहाँ पाए जाते हैं सबसे ज्यादा बिच्छू

धरती पर मौजूद सबसे डरावने जीवों में बिच्छू (Scorpion) का नाम जरूर लिया जाता है।…

2 months ago

भारत में कहाँ है एशियाई शेरों का असली घर? दुनिया की इकलौती जगह जहाँ जंगल में आज़ादी से घूमते हैं Asiatic Lions

शेरों का नाम सुनते ही लोगों के दिमाग में अफ्रीका के विशाल जंगलों की तस्वीर…

2 months ago

भारत का कौन-सा राज्य कहलाता है “Spice Garden of India”? जिसके मसालें दुनिया-भर में है मशहूर

भारत अपने मसालों के लिए सदियों से पूरी दुनिया में प्रसिद्ध रहा है। भारतीय मसालों…

2 months ago

भारत का सबसे अमीर गांव कौन-सा है? यहां हर घर में करोड़ों की संपत्ति, बैंक में जमा हैं हजारों करोड़

भारत गांवों का देश कहा जाता है। यहां लाखों गांव हैं, जिनमें से कई आज…

2 months ago

क्या आप जानते हैं भारत का Tea Capital कौन-सा राज्य है? यहां उगती है सबसे ज्यादा चाय

रेलवे स्टेशन हो, ऑफिस हो या गांव की चौपाल — चाय हर जगह लोगों की…

2 months ago