प्रधान मंत्री नरेंद्र मोदी ने आज गुजरात में भारत का पहला अंतर्राष्ट्रीय बुलियन एक्सचेंज (International Bullion Exchange) लॉन्च किया। केंद्रीय बजट 2020-21 में वित्त मंत्री निर्मला सीतारमण ने IFSCA में इंडिया इंटरनेशनल बुलियन एक्सचेंज आईएफएससी लिमिटेड (आईआईबीएक्स) की स्थापना की घोषणा की थी। IIBX गिफ्ट सिटी, गांधीनगर में स्थापित भारत का पहला अंतर्राष्ट्रीय बुलियन एक्सचेंज है। यह एक्सचेंज फिजिकल गोल्ड और सिल्वर की बिक्री करेगा।
Buy Prime Test Series for all Banking, SSC, Insurance & other exams
साल 1990 के दशक में नोमिनेटेड बैंकों और एजेंसियों के माध्यम से सोने के आयात का उदारीकरण हुआ था।उसके बाद पहली बार भारत में योग्य ज्वैलर्स को आईआईबीएक्स (IIBX) के माध्यम से सीधे सोना आयात (Gold Imports) की अनुमति दी है। यह एक्सचेंज अपने आप में काफी अहम है। इसके लिए ज्वैलर्स को एक मौजूदा ट्रेडिंग मेंबर का ट्रेडिंग पार्टनर या क्लाइंट होना जरूरी है।
प्रधानमंत्री भारत में अंतर्राष्ट्रीय वित्तीय सेवा केंद्रों में वित्तीय उत्पादों, वित्तीय सेवाओं और वित्तीय संस्थानों के विकास और विनियमन के लिए एकीकृत नियामक, अंतर्राष्ट्रीय वित्तीय सेवा केंद्र प्राधिकरण के मुख्यालय भवन की आधारशिला भी ऱखी। इस इमारत को एक प्रतिष्ठित संरचना के रूप में अवधारणाबद्ध किया गया है, जो एक अग्रणी अंतर्राष्ट्रीय वित्तीय केंद्र के रूप में गिफ्ट-आईएफएससी की बढ़ती प्रमुखता और कद को दर्शाता है।
[wp-faq-schema title="FAQs" accordion=1]प्रत्येक वर्ष 8 मई को दुनिया-भर में World Red Cross Day के रूम में मनाया जाता…
दुनिया में अगर कोई रिश्ता बिना किसी शर्त के साथ खड़ा रहता है, तो वह…
दुनिया भर में एक बार फिर एक दुर्लभ लेकिन खतरनाक वायरस चर्चा में आ गया…
भारत की न्यायपालिका में कई ऐसे कानूनी शब्द हैं जो आम लोगों के लिए जटिल…
भारत एक लोकतांत्रिक देश है, जहां जनता अपने प्रतिनिधियों को चुनकर उन्हें कानून बनाने का…
World Most Polluted Cities 2026: बढ़ते AQI ने बढ़ाई चिंता साल 2026 में वायु प्रदूषण…