Categories: Uncategorized

प्रधानमंत्री ने COVID-19 से निपटने के लिए लॉकडाउन 3 मई 2020 तक बढ़ाने का किया ऐलान

प्रधान मंत्री नरेंद्र मोदी ने कोविड-19 को लेकर देशवासियों को संबोधित किया, जिसमे उन्होंने 3 मई 2020 तक लॉकडाउन को बढ़ाने की घोषणा की। भारत सरकार द्वारा देश में COVID-19 महामारी से निपटने के लिए यह कदम उठाया गया है। भारत में 25 मार्च 2020 से लॉकडाउन लागू किया गया था और जो 14 अप्रैल 2020 को समाप्त होने वाला था।

प्रधान मंत्री ने देश में COVID-19 को फैलने से रोकने के लिए देशवासियों से ज्यादा से ज्यादा घरों में रहने की अपील की है.

पीएम संबोधन की कुछ मुख्य बाते:

  • पीएम ने घोषणा की कि सरकार द्वारा सभी हॉटस्पॉट्स और कंट्रीब्यूशन ज़ोन की कड़ी निगरानी की जाएगी.
  • 20 अप्रैल तक हर कस्बे, हर थाने, हर जिले, हर राज्य को परखा जाएगा, वहां लॉकडाउन का कितना पालन हो रहा है, उस क्षेत्र ने कोरोना से खुद को कितना बचाया है, इसका मूल्यांकन लगातार किया जाएगा और स्थिति को ध्यान में रखते हुए, कुछ जिलों में सरकार द्वारा कुछ प्रतिबंध हटाए जाएंगे.
  • जो क्षेत्र इस अग्निपरीक्षा में सफल होंगे, जो हॉटस्पॉट्स में नहीं होंगे, और जिनके हॉटस्पॉट्स में बदलने की आशंका भी कम होगी, वहां पर 20 अप्रैल से कुछ जरूरी गतिविधियों की अनुमति दी जा सकती है.
प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी ने राष्ट्र के नाम अपने संबोधन के दौरान, भारतीय नागरिकों से COVID-19 महामारी से लड़ने में देश की मदद करने के लिए नीचे दिए गए 7 बातों का पालन करने का आग्रह किया:
  • अपने घर के बुजुर्गों का विशेष ध्यान रखें – विशेषकर ऐसे व्यक्ति जिन्हें पुरानी बीमारी हो, उनकी हमें ज्यादा देखभाल करनी है,
  • लॉकडाउन और सोशल डिस्टेंसिंग की लक्ष्मण रेखा का पूरी तरह पालन करें , घर में बने फेसकवर या मास्क का अनिवार्य रूप से उपयोग करें.
  • अपनी इम्यूनिटी बढ़ाने के लिए, आयुष मंत्रालय द्वारा दिए गए निर्देशों का पालन करें, गर्म पानी, काढ़ा का निरंतर सेवन करें.
  • कोरोना संक्रमण का फैलाव रोकने में मदद करने के लिए आरोग्य सेतु मोबाइल ऐप जरूर डाउनलोड करें। दूसरों को भी इस ऐप को डाउनलोड करने के लिए कहें.
  • जितना हो सके उतने गरीब परिवार की देखरेख करें, उनके भोजन की आवश्यकताओं को पूरा करें.
  • आप अपने व्यवसाय, अपने उद्योग में अपने साथ काम करे लोगों के प्रति संवेदना रखें, किसी को नौकरी से न निकालें.
  • देश के कोरोना योद्धाओं, हमारे डॉक्टर- नर्सेस, सफाई कर्मी-पुलिसकर्मी का पूरा सम्मान करें.
इसके अलावा आप इस वीडियो में प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी का पूरा संबोधन देख भी सकते हैं:

[wp-faq-schema title="FAQs" accordion=1]

Recent Posts

G7 Summit 2026: फ्रांस में दुनिया के 7 सबसे ताकतवर देशों की बैठक, जानिए 13 बड़े फैसले और भारत के लिए क्यों है खास

दुनिया की राजनीति, अर्थव्यवस्था और सुरक्षा से जुड़े कई बड़े फैसलों का मंच माने जाने…

2 weeks ago

दुनिया का सबसे जहरीला बिच्छू कौन सा है?, जानें कहाँ पाए जाते हैं सबसे ज्यादा बिच्छू

धरती पर मौजूद सबसे डरावने जीवों में बिच्छू (Scorpion) का नाम जरूर लिया जाता है।…

2 months ago

भारत में कहाँ है एशियाई शेरों का असली घर? दुनिया की इकलौती जगह जहाँ जंगल में आज़ादी से घूमते हैं Asiatic Lions

शेरों का नाम सुनते ही लोगों के दिमाग में अफ्रीका के विशाल जंगलों की तस्वीर…

2 months ago

भारत का कौन-सा राज्य कहलाता है “Spice Garden of India”? जिसके मसालें दुनिया-भर में है मशहूर

भारत अपने मसालों के लिए सदियों से पूरी दुनिया में प्रसिद्ध रहा है। भारतीय मसालों…

2 months ago

भारत का सबसे अमीर गांव कौन-सा है? यहां हर घर में करोड़ों की संपत्ति, बैंक में जमा हैं हजारों करोड़

भारत गांवों का देश कहा जाता है। यहां लाखों गांव हैं, जिनमें से कई आज…

2 months ago

क्या आप जानते हैं भारत का Tea Capital कौन-सा राज्य है? यहां उगती है सबसे ज्यादा चाय

रेलवे स्टेशन हो, ऑफिस हो या गांव की चौपाल — चाय हर जगह लोगों की…

2 months ago