Categories: Uncategorized

प्रधानमंत्री ने राष्ट्र के नाम संबोधन में 20 लाख करोड़ रुपये के आर्थिक पैकेज किया ऐलान, लॉकडाउन 4 में होंगे नए नियम

प्रधान मंत्री नरेंद्र मोदी ने राष्ट्र के नाम अपने संबोधन में Land, Labour, Liquidity  और Laws पर बल देते हुए 20 लाख करोड़ रुपये के आर्थिक पैकेज की घोषणा की है। इस आर्थिक पैकेज की विस्तृत जानकारी वित्त मंत्रालय द्वारा बहुत ही जल्द साझा की जाएगी। साथ ही, उन्होंने अपने संबोधन में कहा कि आज जिस आर्थिक पैकेज का ऐलान किया गया है, वह भारत की GDP का करीब-करीब 10 प्रतिशत हिस्सा है”। इसके अलावा उन्होंने बताया कि यह पैकेज किसानों, मजदूरों, मछुआरों, प्रवासियों और देश के उद्योगों को राहत देने के उद्देश्य से जारी किया गया है। उन्होंने कहा कि ये 20 लाख करोड़ रुपए का पैकेज, 2020 में देश की विकास यात्रा और आत्मनिर्भर भारत अभियान को एक नई गति देगा।
पीएम मोदी ने अपने भाषण के दौरान, स्थानीय उत्पादों पर जोर दिया और देशवासियों से “स्थानीय उत्पादों के महत्व बारे में बताते हुए इन्हें अपनाने का आग्रह” भी किया। इसके अलावा उन्होंने संबोधन में यह भी साफ किया कि लॉकडाउन के चौथे चरण का ऐलान राज्य एवं केंद्र शासित प्रदेशों से सुझाव मिलने के बाद 18 मई, 2020 से पहले किया जाएगा। उन्होंने बताया कि लॉकडाउन का चौथा चरण, लॉकडाउन 4, पूरी तरह नए रंग रूप वाला होगा, नए नियमों वाला होगा

प्रधानमंत्री ने कहा कि कोई राह मुश्किल नहीं है आज भारत में चाह भी है और राह भी है। इस तरह की संकल्‍प शक्ति ही भारत को आत्‍मनिर्भर बना सकती है। प्रधानमंत्री ने भारत को आत्मनिर्भर बनाने के लिए 5-स्तंभों पर ध्‍यान देने की आवश्‍कता पर बल दिया। 


ये 5 स्तंभ हैं:-

  1. अर्थव्‍यवस्‍था: एक ऐसी इकॉनॉमी जो Incremental change नहीं बल्कि Quantum Jump लाए.
  2. बुनियादी ढांचा: जो आधुनिक भारत की पहचान बने.
  3. व्‍यवस्‍था: 21वीं सदी के सपनों को साकार करने वाली तकनीक पर आधारित व्‍यवस्‍था.
  4. Democracy : दुनिया की सबसे बड़ी Democracy में हमारी Vibrant Demography हमारी ताकत है, आत्मनिर्भर भारत के लिए हमारी ऊर्जा का स्रोत है
  5. मांग: भारतीय अर्थव्यवस्था को आगे बढ़ाने के लिए में मांग और आपूर्ति श्रृंखला में सुधार करना.
प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी के राष्ट्र के नाम पूरे संबोधन को आप नीचे दिए गए विडियो में भी सुन सकते है
[wp-faq-schema title="FAQs" accordion=1]

Recent Posts

दिग्गज बॉलीवुड अभिनेत्री मधु मल्होत्रा का निधन

दिग्गज बॉलीवुड अभिनेत्री मधु मल्होत्रा (Madhu Malhotra) का 13 मार्च 2026 को 71 वर्ष की…

3 hours ago

कवि-गीतकार वैरामुथु को ज्ञानपीठ पुरस्कार मिला

प्रसिद्ध तमिल कवि और गीतकार वैरामुथु को वर्ष 2025 के लिए प्रतिष्ठित ज्ञानपीठ पुरस्कार से…

3 hours ago

मोटरहेड के गिटार लेजेंड फिल कैंपबेल का निधन, फैंस के बीच दुख भरी खबर

प्रसिद्ध हेवी मेटल बैंड मोटरहेड (Motörhead) के दिग्गज गिटारिस्ट फिल कैंपबेल का 64 वर्ष की…

4 hours ago

NHAI ने अप्रैल 2026 से FASTag वार्षिक पास शुल्क बढ़ाया

भारतीय राष्ट्रीय राजमार्ग प्राधिकरण (NHAI) ने FASTag के वार्षिक पास शुल्क में संशोधन की घोषणा…

4 hours ago

ऑस्कर 2026: 98वें अकादमी अवॉर्ड्स के सभी विजेताओं की पूरी सूची

98वें एकेडमी अवॉर्ड्स (98th Academy Awards) में वर्ष 2025 की सर्वश्रेष्ठ फिल्मों और कलाकारों को…

5 hours ago

BCCI नमन अवॉर्ड्स 2026: भारतीय क्रिकेट के सितारों को मिला सम्मान, देखें फुल लिस्ट

भारतीय क्रिकेट कंट्रोल बोर्ड (BCCI) ने 15 मार्च 2026 को नई दिल्ली में आयोजित एक…

6 hours ago