Home   »   राष्ट्रपति ने त्रिपुरा और ओडिशा के...

राष्ट्रपति ने त्रिपुरा और ओडिशा के लिए की नए राज्यपालों की नियुक्ति

राष्ट्रपति ने त्रिपुरा और ओडिशा के लिए की नए राज्यपालों की नियुक्ति |_3.1

भारत की राष्ट्रपति द्रौपदी मुर्मू ने ओडिशा और त्रिपुरा में नए राज्यपाल की नियुक्ति की है। राष्ट्रपति ने तेलंगाना के नेता इंद्र सेना रेड्डी नल्लू को त्रिपुरा का राज्यपाल और झारखंड के पूर्व सीएम रघुवर दास को ओडिशा का राज्यपाल नियुक्त किया है। राष्ट्रपति भवन ने 18 अक्टूबर को बयान जारी कर के इन दोनों राज्यों के लिए नए राज्यपाल की नियुक्ति के बारे में जानकारी दी है।

इंद्र सेना रेड्डी नल्लू त्रिपुरा के वर्तमान राज्यपाल सत्यदेव नारायण आर्य की जगह लेंगे। आर्य को जुलाई, 2021 में राज्य का गवर्नर बनाया गया था। वहीं, रघुवर दास ओडिशा के वर्तमान राज्यपाल गणेशी लाल की जगह लेंगे। गणेशी लाल को 2018 में ओडिशा का राज्यपाल बनाया गया था।

 

रघुवर दास: रघुवर दास ने साल 2014 से लेकर 2019 तक भारतीय जनता पार्टी की सरकार में झारखंड के मुख्यमंत्री के रूप में कार्यभार संभाला था। 1995 में पहली बार विधायक बनने वाले रघुवर दास झारखंड के पहले ऐसे सीएम थे जिन्होंने अपना कार्यकाल पूरा किया था। वह फिलहाल बीजेपी के राष्ट्रीय उपाध्यक्ष के पद का कार्यभार संभाल रहे हैं।

इंद्र सेना रेड्डी नल्लू: वहीं, तेलंगाना से भाजपा के नेता और वर्तमान में पार्टी के राष्ट्रीय महासचिव इंद्र सेना रेड्डी नल्लू को भी त्रिपुरा के राज्यपाल जैसे महत्वपूर्ण पद की जिम्मेदारी सौंपी गई है।

 

Find More Appointments Here

Arindam Bagchi Appointed as India's Ambassador to UN in Geneva_110.1

FAQs

ओडिशा की राजधानी कहां है?

ओड़िशा की राजधानी भुवनेश्वर है.