प्रेम सिंह तमांग ने सिक्किम के मुख्यमंत्री के रूप में शपथ ली

प्रेम सिंह तमांग गोले ने सिक्किम के सातवें मुख्यमंत्री के रूप में 10 जून को शपथ ली। विधानसभा चुनाव में सिक्किम क्रांतिकारी मोर्चा (एसकेएम) की ऐतिहासिक विजय हासिल के बाद वह लगातार दूसरी बार मुख्यमंत्री बने हैं।

राजधानी गंगटोक के पालजोर स्टेडियम में राज्यपाल लक्ष्मण प्रसाद आचार्य ने उन्हें शपथ दिलाई। मुख्यमंत्री तामांग ने नेपाली भाषा में शपथ पाठ किया। उनके साथ 11 विधायकों ने मंत्री पद की शपथ ली।

तमांग के मंत्रिमंडल में सात नए चेहरे

तमांग के मंत्रिमंडल में सात नए चेहरे हैं। शपथ ग्रहण के बाद मुख्यमंत्री तमांग ने कहा कि नई सरकार बिजली, पानी और सड़क को लेकर विशेष रूप से काम करेगी। पिछले कार्यकाल के अधूरे कार्यों को पूरा किया जाएगा। राज्य सरकार केंद्र में एनडीए को समर्थन करेगी। उन्होंने कहा कि मोदी सरकार ने 2014 के बाद पूर्वोत्तर के विकास को नई दिशा दी है।

एसकेएम ने 32 में से 31 सीटों पर दर्ज की थी जीत

इस वर्ष अप्रैल के महीने में सिक्किम में विधानसभा चुनाव संपन्न हुए और 2 जून को नतीजे आए। एसकेएम ने प्रेम सिंह तमांग के नेतृत्व में राज्य में 32 में से 31 सीटों पर प्रचंड जीत हासिल की है। इस बार विधानसभा चुनाव में तमांग ने जिन दो सीटों से उन्होंने चुनाव लड़ा, वहां उन्हें जीत हासिल हुई।

प्रेम सिंह तमांग के बारे में

प्रेम सिंह तमांग का जन्म 5 फरवरी 1968 को पश्चिम सिक्किम के सिंग्लिंग बस्टी में हुआ था। उनके पिता का नाम कालू सिंह तमांग और मां का नाम धन माया तमांग है। शुरुआती शिक्षा हासिल करने के बाद तमांग ने 1988 में दार्जिलिंग गवर्नमेंट कॉलेज से कला में स्नातक की उपाधि प्राप्त की। राजनीति में आने से पहले तमांग सरकारी शिक्षक थे। हालांकि, शिक्षक की नौकरी के बदले उनकी सामाजिक कार्यो में अधिक रूचि रही। इसी वजह से वे बाद में सिक्किम डेमोक्रेटिक फ्रंट (एसडीएफ) की राजनीतिक गतिविधियों में भाग लेने शुरू कर दिया और पार्टी के सदस्य बन गए। इसके बाद उन्होंने सरकारी नौकरी से इस्तीफा दे दिया और एसडीएफ के स्थाई सदस्य बन गए। चामलिंग, एसडीएफ के संस्थापक रहे पूर्व सीएम पवन कुमार चामलिंग को अपना राजनीतिक गुरु मानते थे।

[wp-faq-schema title="FAQs" accordion=1]
vikash

Recent Posts

G7 Summit 2026: फ्रांस में दुनिया के 7 सबसे ताकतवर देशों की बैठक, जानिए 13 बड़े फैसले और भारत के लिए क्यों है खास

दुनिया की राजनीति, अर्थव्यवस्था और सुरक्षा से जुड़े कई बड़े फैसलों का मंच माने जाने…

3 weeks ago

दुनिया का सबसे जहरीला बिच्छू कौन सा है?, जानें कहाँ पाए जाते हैं सबसे ज्यादा बिच्छू

धरती पर मौजूद सबसे डरावने जीवों में बिच्छू (Scorpion) का नाम जरूर लिया जाता है।…

2 months ago

भारत में कहाँ है एशियाई शेरों का असली घर? दुनिया की इकलौती जगह जहाँ जंगल में आज़ादी से घूमते हैं Asiatic Lions

शेरों का नाम सुनते ही लोगों के दिमाग में अफ्रीका के विशाल जंगलों की तस्वीर…

2 months ago

भारत का कौन-सा राज्य कहलाता है “Spice Garden of India”? जिसके मसालें दुनिया-भर में है मशहूर

भारत अपने मसालों के लिए सदियों से पूरी दुनिया में प्रसिद्ध रहा है। भारतीय मसालों…

2 months ago

भारत का सबसे अमीर गांव कौन-सा है? यहां हर घर में करोड़ों की संपत्ति, बैंक में जमा हैं हजारों करोड़

भारत गांवों का देश कहा जाता है। यहां लाखों गांव हैं, जिनमें से कई आज…

2 months ago

क्या आप जानते हैं भारत का Tea Capital कौन-सा राज्य है? यहां उगती है सबसे ज्यादा चाय

रेलवे स्टेशन हो, ऑफिस हो या गांव की चौपाल — चाय हर जगह लोगों की…

2 months ago