Home   »   प्रवीण कुमार श्रीवास्तव को अंतरिम केंद्रीय...

प्रवीण कुमार श्रीवास्तव को अंतरिम केंद्रीय सतर्कता आयुक्त नियुक्त किया गया

प्रवीण कुमार श्रीवास्तव को अंतरिम केंद्रीय सतर्कता आयुक्त नियुक्त किया गया |_3.1

भारत सरकार ने 28 दिसंबर 2022 को सतर्कता आयुक्त प्रवीण कुमार श्रीवास्तव को कार्यवाहक केंद्रीय सतर्कता आयुक्त (सीवीसी) नियुक्त किया है। सीवीसी के मौजूदा प्रमुख सुरेश एन पटेल ने 24 दिसंबर 2022 को अपना कार्यकाल पूरा किया।प्रवीण कुमार श्रीवास्तव असम-मेघालय कैडर के 1988-बैच (सेवानिवृत्त) भारतीय प्रशासनिक सेवा के अधिकारी हैं। वह 31 जनवरी 2022 को सेवानिवृत्त हुए।

Buy Prime Test Series for all Banking, SSC, Insurance & other exams

सतर्कता आयोग की अध्यक्षता सीवीसी करता है और इसमें अधिकतम दो अन्य सतर्कता आयुक्त हो सकते हैं। श्रीवास्तव के अलावा, खुफिया ब्यूरो (आईबी) के पूर्व प्रमुख अरविंद कुमार दूसरे सतर्कता आयुक्त हैं। एक सीवीसी और सतर्कता आयुक्त का कार्यकाल चार वर्ष या पदधारी के 65 वर्ष की आयु प्राप्त करने तक का होता है।

 

केंद्रीय सतर्कता आयुक्त (सीवीसी) के बारे में

 

सतर्कता के क्षेत्र में केन्‍द्रीय सरकारी एजेंसिस को सलाह तथा मार्गदर्शन देने हेतु, के संथानम की अध्‍यक्षता वाली भ्रष्टाचार निवारण समिति की सिफारिशों पर सरकार ने फरवरी,1964 में केन्‍द्रीय सतर्कता आयोग की स्‍थापना की। इसे 1998 में राष्ट्रपति द्वारा जारी एक अध्यादेश द्वारा इसे एक वैधानिक निकाय बनाया गया था और बाद में अध्यादेश को केंद्रीय सतर्कता आयोग अधिनियम 2003 द्वारा प्रतिस्थापित किया गया था। इसमें एक अध्यक्ष और दो सतर्कता आयुक्त होते हैं।

Senior nuclear scientist Dinesh Kumar Shukla named as new head of AERB_90.1

Leave a comment

Your email address will not be published. Required fields are marked *