Categories: Current AffairsSports

श्रीलंका के स्पिनर प्रवीण जयविक्रमा पर आईसीसी ने लगाया प्रतिबंध, जानें कारण

अंतरराष्ट्रीय क्रिकेट परिषद (आईसीसी) ने श्रीलंका के स्पिनर प्रवीण जयविक्रमा पर सभी तरह के क्रिकेट खेलने के लिए एक साल का प्रतिबंध लगाया है। जयविक्रमा पर यह कार्रवाई भ्रष्टाचार रोधी कोड के उल्लंघन के कारण हुई है। प्रवीण ने उल्लंघन को स्वीकार किया जिसके कारण उन पर लगा प्रतिबंध छह महीने के लिए निलंबित कर दिया गया।

प्रवीण जयविक्रमा पर अगस्त में आईसीसी ने भ्रष्टाचार रोधी संहिता के उल्लंघन के आरोप लगाए जिसमें उन्हें 2021 लंका प्रीमियर लीग के दौरान फिक्सिंग में शामिल होने के लिए किसी अन्य खिलाड़ी को प्रभावित करने के लिए कहा गया था। आईसीसी ने कहा, ‘जयविक्रमा ने उल्लंघन स्वीकार कर लिया है और एक साल का प्रतिबंध भी स्वीकार किया है जिसमें से पिछले छह महीने को निलंबित किया गया है।’

साल 2021 में किया था डेब्यू

जयविक्रमा पर आईसीसी की आचार संहिता के अनुच्छेद 2.4.4 के तहत कार्रवाई की गई है, जो अंतरराष्ट्रीय मैचों को फिक्स करने की भ्रष्ट पेशकश की रिपोर्ट नहीं करने से जुड़ा है। 26 वर्षीय जयविक्रमा ने 2021 में श्रीलंका के लिए सभी प्रारूप में डेब्यू किया था। बांग्लादेश के खिलाफ डेब्यू टेस्ट में वह प्लेयर ऑफ द मैच चुने गए थे, उन्होंने उस मैच में कुल 11 विकेट झटके थे।

साल 2022 के बाद श्रीलंका के लिए नहीं खेले

जयविक्रमा के नाम पांच टेस्ट मैचों में 25 विकेट हैं और इतने ही वनडे मैच में उन्होंने पांच विकेट झटके हैं, जबकि पांच टी20 मैचों में दो विकेट लिए हैं। उन्होंने जून 2022 में पल्लेकेले में ऑस्ट्रेलिया के खिलाफ टी20 सीरीज के बाद से श्रीलंका के लिए अंतरराष्ट्रीय क्रिकेट में हिस्सा नहीं लिया है। जयविक्रमा आखिरी बार श्रीलंका के घरेलू वनडे प्रारूप के टूर्नामेंट मेजर क्लब लिमिटेड ओवर टूर्नामेंट में खेले थे।

[wp-faq-schema title="FAQs" accordion=1]
vikash

Recent Posts

नवीकरणीय ऊर्जा क्षमता में भारत वैश्विक स्तर पर तीसरे स्थान पर: IRENA

वर्ष 2025 में, भारत दुनिया के तीसरे सबसे बड़े नवीकरणीय ऊर्जा बाज़ार के रूप में…

5 hours ago

मिशन मित्र क्या है? गगनयान के लिए ISRO का नया प्रयोग—पूरी जानकारी

भारत के गगनयान मिशन ने लद्दाख की बेहद कठिन परिस्थितियों में एक अनोखा प्रयोग शुरू…

7 hours ago

NCERT को मिला ‘डीम्ड यूनिवर्सिटी’ का दर्जा: भारत की शिक्षा व्यवस्था के लिए इसका क्या मतलब है?

केंद्र सरकार ने विश्वविद्यालय अनुदान आयोग (UGC) की सलाह पर राष्ट्रीय शैक्षिक अनुसंधान एवं प्रशिक्षण…

7 hours ago

E20 पेट्रोल क्या है? 2026 से पूरे देश में लागू नई व्यवस्था

1 अप्रैल से, पूरे देश में फ़्यूल स्टेशन अब ऐसा पेट्रोल सप्लाई कर रहे हैं…

8 hours ago

कक्षा तीन से आठ के लिए CT और AI करिकुलम लॉन्च: CBSE

सीबीएसई बोर्ड के मान्यता प्राप्त स्कूलों से लेकर 22 राज्यों के सरकारी स्कूलों के कक्षा…

11 hours ago

सैंड आर्टिस्ट सुदर्शन पटनायक भारत जनगणना 2027 के ब्रांड एंबेसडर नियुक्त

भारत सरकार ने मशहूर रेत कलाकार सुदर्शन पटनायक को जनगणना 2027 के लिए ब्रांड एंबेसडर…

11 hours ago