प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी ने मध्य प्रदेश के इंदौर में प्रवासी भारतीय दिवस 2023 सम्मेलन का औपचारिक उद्घाटन किया। प्रधानमंत्री नरेन्द्र मोदी ने 17वें प्रवासी भारतीय दिवस सम्मेलन को संबोधित किया। पीएम मोदी ने कहा कि कोरोना महामारी के कारण चार साल के बाद इस सम्मेलन का आयोजन हो रहा है। बता दें कि हर साल प्रवासी भारतीय दिवस 9 जनवरी को मनाया जाता है।
Buy Prime Test Series for all Banking, SSC, Insurance & other exams
मध्य प्रदेश के मुख्यमंत्री शिवराज सिंह चौहान और विदेश मंत्री एस जयशंकर दोनों ने प्रवासी भारतीय दिवस के कार्यक्रम के दौरान बात की। 17वां प्रवासी भारतीय दिवस सम्मेलन काफी महत्वपूर्ण है, क्योंकि इसे चार साल के अंतराल के बाद और कोविड-19 महामारी की शुरुआत के बाद पहली बार वास्तविक कार्यक्रम के रूप में आयोजित किया जा रहा है। महामारी के दौरान 2021 में अंतिम प्रवासी भारतीय दिवस सम्मेलन वर्चुअली आयोजित किया गया था।
प्रवासी भारतीय दिवस (पीबीडी) सम्मेलन भारत सरकार का प्रमुख कार्यक्रम है। यह विदेशों में रहने वाले भारतीयों के साथ जुड़ने और सम्पर्क स्थापित करने तथा प्रवासी भारतीयों को एक-दूसरे के साथ बातचीत करने के लिए एक महत्वपूर्ण मंच प्रदान करता है। 17वां प्रवासी भारतीय दिवस सम्मेलन मध्य प्रदेश सरकार के साथ साझेदारी में 08 से 10 जनवरी 2023 तक इंदौर में आयोजित किया जा रहा है। इस पीबीडी सम्मेलन का विषय है “प्रवासी: अमृत काल में भारत की प्रगति में विश्वसनीय भागीदार”। लगभग 70 विभिन्न देशों के 3,500 से अधिक प्रवासी सदस्यों ने पीबीडी सम्मेलन के लिए पंजीकरण कराया है।
[wp-faq-schema title="FAQs" accordion=1]
धरती पर मौजूद सबसे डरावने जीवों में बिच्छू (Scorpion) का नाम जरूर लिया जाता है।…
शेरों का नाम सुनते ही लोगों के दिमाग में अफ्रीका के विशाल जंगलों की तस्वीर…
भारत अपने मसालों के लिए सदियों से पूरी दुनिया में प्रसिद्ध रहा है। भारतीय मसालों…
भारत गांवों का देश कहा जाता है। यहां लाखों गांव हैं, जिनमें से कई आज…
रेलवे स्टेशन हो, ऑफिस हो या गांव की चौपाल — चाय हर जगह लोगों की…
भारत अपनी विविधता, संस्कृति, भाषाओं और परंपराओं के लिए दुनिया भर में जाना जाता है।…