Categories: Uncategorized

प्रसार भारती ने लॉन्च किया “डीडी रेट्रो” चैनल

देश के सार्वजानिक ब्रोडकास्टर प्रसार भारती ने ‘डीडी रेट्रो’ नाम से एक नया चैनल आरंभ किया है। नए चैनल “डीडी रेट्रो” को विशेष रूप से दूरदर्शन के पुराने मशहूर टीवी प्रोग्राम के लिए लॉन्च किया गया। प्रसार भारती द्वारा इस चैनल को कोरोनावायरस (कोविड-19) महामारी के कारण लागू किए गए लॉकडाउन में लोगों को पुराने मशहूर टीवी प्रोग्राम दिखाने एवं घरों में रखने के लिए लॉन्च किया गया है।
डीडी रेट्रो पर वर्तमान में वही शो प्रसारित किए जा रहे है जो डीडी नेशनल ने COVID-19 के प्रकोप के मद्देनजर फिर से प्रसारित करना शुरू किए थे। दूरदर्शन के इन पसंदीदा मशहूर धारावाहिकों में पौराणिक महाकाव्य रामायण और महाभारत, ऐतिहासिक नाटक चाणक्य और सुपरहीरो सीरिज शक्तिमान शामिल हैं। इसके अलावा सूची में कॉमेडी ड्रामा श्रीमन श्रीमति, जासूसी शो ब्योमकेश बख्शी, ड्रामा शो हम हैं ना और शाहरुख खान का सर्कस सीरियल भी शामिल हैं।
दूरदर्शन इन पुराने मशहूर टीवी प्रोग्राम को दिखाने से वर्तमान में भारत में हिंदी भाषा में सबसे ज्यादा देखा जाने वाला चैनल बन गया है।

उपरोक्त समाचारों से आने-वाली परीक्षाओं के लिए महत्वपूर्ण तथ्य-

  • प्रसार भारती के सीईओ: शशि एस. वेम्पती.
[wp-faq-schema title="FAQs" accordion=1]

Recent Posts

Bank of Baroda ने बहुभाषी एआई प्लेटफॉर्म ‘बॉब संवाद’ शुरू किया

बैंक ऑफ बड़ौदा (Bank of Baroda) ने अपने ग्राहकों के अनुभव को और बेहतर बनाने…

2 hours ago

INS सुनयना माले पहुंचा, भारत-मालदीव समुद्री सहयोग मजबूत

भारत ने अपने पड़ोसी देशों के साथ संबंधों को मज़बूत करने की दिशा में एक…

3 hours ago

महाराष्ट्र में नई हेल्थ पहल: ‘मेरा गांव, स्वस्थ गांव’ योजना शुरू

विश्व स्वास्थ्य दिवस के विशेष अवसर पर 07 अप्रैल 2026 को महाराष्ट्र सरकार ने ग्रामीण…

3 hours ago

मार्च 2026 में भारत के सबसे प्रदूषित शहरों की सूची में गुरुग्राम शीर्ष पर

भारत में वायु प्रदूषण एक गंभीर समस्या बनी हुई है, और एक नई रिपोर्ट ने…

4 hours ago

PM मुद्रा योजना ने लघु और सूक्ष्म उद्यमियों को शसक्त बनाने के 11 वर्ष पूरे किये

भारत, प्रधानमंत्री मुद्रा योजना (PMMY) के 11 सफल वर्ष मना रहा है। यह एक प्रमुख…

4 hours ago

पायल नाग का कमाल: दिव्यांगता को हराकर जीता तीरंदाजी खिताब

खेल जगत की हाल की एक प्रेरणादायक खबर में, ओडिशा की 18 वर्षीय पायल नाग…

4 hours ago