शिक्षाविद् प्रोफेसर प्रदीप कुमार जोशी को संघ लोक सेवा आयोग (Union Public Service Commission) का नया अध्यक्ष नियुक्त किया गया है। वह अरविंद सक्सेना का स्थान लेंगे, जो यूपीएससी अध्यक्ष के रूप में अपना कार्यकाल पूरा कर चुके हैं।
जोशी, जो छत्तीसगढ़ और मध्य प्रदेश लोक सेवा आयोग दोनों के अध्यक्ष है, मई 2015 में UPSC में सदस्य के तौर पर शामिल हुए थे। UPSC के अध्यक्ष के रूप में उनका कार्यकाल 12 मई, 2021 तक रहेगा।
संघ लोक सेवा आयोग (UPSC) के बारे में:
UPSC देश के नौकरशाहों और राजनयिकों का चयन करने के लिए सिविल सेवा परीक्षा आयोजित करता है। आयोग वार्षिक भारतीय प्रशासनिक सेवा (IAS), भारतीय पुलिस सेवा (IPS) और भारतीय विदेश सेवा (IFS) के अधिकारियों का चयन करने के लिए तीन चरणों प्रारंभिक (preliminary), मुख्य (mains) और साक्षात्कार (interview ) में सिविल सेवा परीक्षा आयोजित करता है।
उपरोक्त समाचारों से आने-वाली परीक्षाओं के लिए महत्वपूर्ण तथ्य-
- UPSC मुख्यालय स्थान: नई दिल्ली.
- UPSC स्थापित: 1 अक्टूबर 1926.



रेलवे बजट 2026: भारतीय रेलवे को बदलने के...
Union Budget 2026: नया इनकम टैक्स कानून ...
बजट 2026: क्या हुआ सस्ता और क्या महंगा...

