Home   »   प्रभु चंद्र मिश्र को अटल सम्मान...

प्रभु चंद्र मिश्र को अटल सम्मान पुरस्कार से सम्मानित किया गया

प्रभु चंद्र मिश्र को अटल सम्मान पुरस्कार से सम्मानित किया गया |_3.1

पूर्व प्रधानमंत्री स्व. अटल बिहारी वाजपेयी के जन्म दिवस के उपलक्ष्य में विज्ञान भवन में नवम् राष्ट्रीय ‘अटल सम्मान समारोह’ और संगीतमय अटल गाथा का आयोजन किया गया। आयोजन अटल सम्मान समारोह ट्रस्ट ने किया. समारोह के प्रारम्भ में प्रसिद्ध कथा वाचक अजय भाई ने अटल बिहारी वाजपेयी के जीवन संस्मरणों और उनकी कविताओं का संगीतमय पाठ किया।

Buy Prime Test Series for all Banking, SSC, Insurance & other exams

अटल गाथा के पश्चात अटल सम्मान समारोह के दौरान देश भर से चयनित सभी 12 लोगों का सम्मान सांसद मनोज तिवारी, विधायक अजय महावर और समारोह के आयोजक भुवनेश सिंघल ने किया। सभी अवॉर्ड विजेता को 51 वेदपाठी ब्राह्मणों द्वारा शंखनाद और मंत्रोच्चार के बीच विशेष सम्मान भेंट किया गया।

 

इन्हें मिला सम्मान

 

  • कन्हैया मित्तल, प्रसिद्ध भजन गायक, चंडीगढ, अटल संस्कृति शिखर सम्मान
  • यशपाल शर्मा, हरियाणा – फिल्म कलाकार – अटल कलाकीर्ति शिखर सम्मान
  • अजय भाई, दिल्ली – कथा वाचक – अटल प्रज्ञ शिखर सम्मान
  • दिव्या काकरान, अर्जुन अवॉर्डी, खिलाड़ी, महिला रेसलर, गोल्डमेडलिस्ट, अटल क्रीडा शिखर सम्मान
  • शबना शशिधरन, नृत्यांगना, केरल, अटल नृत्य निष्णात शिखर सम्मान
  • प्रभु चन्द्र मिश्रा, बिहार, अटल अन्वेषी शिखर सम्मान
  • प्रीति गुप्ता, फिल्म निर्माता – अटल उज्ज्वला शिखर सम्मान
  • बीरेन्द्र मेहरा, अटल विभूति शिखर सम्मान
  • ओमप्रकाष परमार, अटल समाज सेवी शिखर सम्मान
  • राजीव गुप्ता, अटल सेवा शिखर सम्मान
  • रवि कुमार वार्श्णेय, अटल श्रीयुत शिखर सम्मान
  • अनुज माथुर, राजस्थान, मेजर जनरल, विशिष्ट सेवा मेडल से सम्मानित, अटल शौर्य शिखर सम्मान

 

प्रभु मिश्रा के बारे में:

 

प्रभु मिश्रा स्टेमसेल एंड रीजनरेटिव मेडिसिन के इंटरनेशनल एसोसिएशन के अध्यक्ष और रीजनरेटिव मेडिसिन वैज्ञानिक हैं और उन्होंने अपने काम के लिए दुनिया भर में यात्रा की।

 

Find More Awards News Here

 

UIDAI HQ Building wins top Green Building Award_90.1

Leave a comment

Your email address will not be published. Required fields are marked *