तमिल मनोरंजन उद्योग की एक प्रिय हस्ती लक्ष्मी नारायणन सेशु ने 26 मार्च, 2024 को चेन्नई के एक निजी अस्पताल में अंतिम सांस ली। इंडस्ट्री के पॉपुलर कॉमेडी-एक्टर लक्ष्मी नारायणन शेषु उर्फ लोलु सभा शेषु का निधन हो गया है।
बता दें कि शेषु की कई दिन से तबीयत बिगड़ी हुई थी और उनका इलाज चेन्नई के एक निजी हॉस्पिटल में करवाया जा रहा था। 60 साल की उम्र में अभिनेता के अचानक निधन की खबर से पूरी साउथ इंडस्ट्री शोक में डूब गई है।
बता दें कि शेषु ने साल 2002 में पॉपुलर एक्टर धनुष की फिल्म ‘Thulluvadho Ilamai’ से डेब्यू किया था। इसके बाद उन्हें टीवी के पॉपुलर कॉमेडी शो ‘Lollu Sabha’ में काम करने के मौका मिला जो उनकी असली पहचान बन गया। इस शो की वजह से शेषु साउथ के काॅमेडी किंग कहे जाने लगे थे। कॉमेडी शो लोल्लू सभा के अलावा शेषु ने कई साउथ फिल्मों में काम किया है। जिसमें ‘गुलु गुलु’, ‘नाइ सेकर रिटर्न्स’, ‘बिल्डअप’, ‘ए1’, ‘डिक्कीलूना’, ‘द्रौपती’ और ‘वडक्कुपट्टी रामासामी’ जैसी फिल्मों के नाम शामिल हैं।
[wp-faq-schema title="FAQs" accordion=1]विश्व कठपुतली दिवस 2026 हर वर्ष 21 मार्च को विश्वभर में मनाया जाता है। कठपुतली…
देशभर में आज यानी 21 मार्च को ईद मनाई जा रही है। ईद‑उल‑फितर इस्लाम धर्म…
विश्व डोपिंग रोधी एजेंसी (वाडा) ने अमेरिका के राष्ट्रपति डोनाल्ड ट्रंप और सरकारी अधिकारियों को…
हाल ही में जारी 2026 के सबसे युवा अरबपतियों (30 वर्ष से कम) की सूची…
तमिलनाडु 2024-25 में भारत का शीर्ष टेक्सटाइल निर्यातक राज्य बनकर उभरा है, जिसने गुजरात और…
भारत और वियतनाम ने जनजातीय एवं जातीय विकास के क्षेत्र में सहयोग को और मजबूत…