Home   »   प्रधानमंत्री मोदी ने राजस्थान में जल...

प्रधानमंत्री मोदी ने राजस्थान में जल जन अभियान का उद्घाटन किया

प्रधानमंत्री मोदी ने राजस्थान में जल जन अभियान का उद्घाटन किया |_30.1

प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी ने 16 फरवरी को राजस्थान के सिरोही जिले के आबू रोड में जल जन अभियान का वर्चुअली उद्घाटन किया। इस अभियान का मुख्य उद्देश्य वाटर हार्वेस्टिंग के साथ पेड़ लगाने और जल संरक्षण के लिए लोगों को प्रेरित करना है। ‌पीएम मोदी ने वर्चुअल तौर पर ब्रह्माकुमारी संस्था के शांतिवन में जल जन अभियान की शुरुआत की है। यह अभियान ब्रह्माकुमारी संस्था और जल शक्ति मंत्रालय के के द्वारा शुरू किया गया है।

Buy Prime Test Series for all Banking, SSC, Insurance & other exams

मुख्य बिंदु

 

  • पीएम ने ब्रह्माकुमारी संस्था के शांतिवन में जल जन अभियान की शुरुआत की है।
  • इस अभियान का मुख्य उद्देश्य वाटर हार्वेस्टिंग के साथ पेड़ लगाने और जल संरक्षण के लिए लोगों को प्रेरित करना है। ‌
  • यह अभियान ब्रह्माकुमारी संस्था और जल शक्ति मंत्रालय के द्वारा शुरू किया गया है।
  • इस अवसर पर केंद्रीय जल शक्ति मंत्री गजेंद्र सिंह शेखावत और फिल्म अभिनेता नाना पाटेकर उपस्थित थे।
  • जल-जन अभियान ऐसे समय में शुरू किया जा रहा है जब पूरी दुनिया में पानी की कमी को भविष्य के संकट के रूप में देखा जा रहा है।
  • 21वीं सदी का विश्व पृथ्वी पर सीमित जल संसाधनों की गंभीरता को महसूस कर रहा है और भारत की विशाल जनसंख्या के कारण जल सुरक्षा एक बड़ा प्रश्न है।
  • “अमृत काल में, भारत भविष्य के रूप में पानी की ओर देख रहा है। पानी होगा तो कल होगा”।
  • प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी ने वर्चुअल संबोधन में पूरे विश्व में घटते जल स्तर पर चिंता व्यक्त की है। उन्होंने कहा कि भूजल का कम होना देश के लिए सबसे बड़ी चुनौती है और इस चुनौती से निपटने के लिए हम सबको मिलकर कार्य करना होगा।

Find More National News Here

प्रधानमंत्री मोदी ने राजस्थान में जल जन अभियान का उद्घाटन किया |_40.1

FAQs

भारत का सबसे बड़ा जल विद्युत संयंत्र कौन सा है?

टिहरी जलविद्युत शक्ति संयंत्र देश की सबसे ऊंची जलविद्युत परियोजना है, और टेरी डैम भारत का सबसे ऊंचा जलविद्युत संयंत्र भी है। श्रीशैलम हाइड्रोइलेक्ट्रिक पावर स्टेशन भारत की तीसरी सबसे बड़ी निर्माण परियोजना है।

Leave a comment

Your email address will not be published. Required fields are marked *