प्रधान मंत्री नरेंद्र मोदी ने वीवाटेक (VivaTech) के 5वें संस्करण को वर्चुअली संबोधित किया. वीवाटेक यूरोप के सबसे बड़े डिजिटल और स्टार्टअप कार्यक्रमों में से एक है, जो 2016 से हर साल पेरिस में आयोजित किया जाता है. पीएम मोदी को वीवाटेक 2021 में मुख्य भाषण देने के लिए गेस्ट ऑफ ऑनर के रूप में आमंत्रित किया गया था, जिसका आयोजन पेरिस में 16-19 जून 2021 तक किया गया. अपने संबोधन के दौरान, पीएम मोदी ने दुनिया को पांच स्तंभों के आधार पर भारत में निवेश करने के लिए आमंत्रित किया: प्रतिभा, बाजार, पूंजी, पारिस्थितिकी तंत्र और खुलेपन की संस्कृति.
Buy Prime Test Series for all Banking, SSC, Insurance & other exams
कार्यक्रम के बारे में:
- कार्यक्रम के अन्य प्रमुख वक्ताओं में फ्रांस के राष्ट्रपति श्री इमैनुएल मैक्रॉन, स्पेन के प्रधान मंत्री श्री पेड्रो सांचेज और विभिन्न यूरोपीय देशों के मंत्री/सांसद शामिल हैं.
- वीवाटेक संयुक्त रूप से एक प्रमुख विज्ञापन और विपणन समूह, पब्लिसिस ग्रुप (Publicis Groupe)और एक प्रमुख फ्रांसीसी मीडिया समूह लेस इकोस (Les Echos) द्वारा आयोजित किया जाता है.
- यह कार्यक्रम प्रौद्योगिकी नवाचार और स्टार्टअप पारिस्थितिकी तंत्र में हितधारकों को एक साथ लाता है.
- इसमें प्रदर्शनियां, पुरस्कार, पैनल चर्चा और स्टार्टअप प्रतियोगिताएं शामिल हैं.




MRF टायर्स ने 2025 FIA यूरोपियन रैली चैम...
मार्च 2026 तक मानवरहित गगनयान समेत सात प...

