Categories: Summits

पीएम मोदी 12 जनवरी को नासिक में 27वें राष्ट्रीय युवा महोत्सव का करेंगे उद्घाटन

देश के प्रतिभाशाली युवाओं को राष्ट्रीय स्तर पर पहचान दिलाने और राष्ट्र निर्माण की ओर उन्हें प्रेरित करने के लिए हर साल राष्ट्रीय युवा महोत्सव का आयोजन किया जाता है। इस वर्ष भी पीएम मोदी 12 जनवरी को महाराष्ट्र के नासिक में 27वें राष्ट्रीय युवा महोत्सव का उद्घाटन करेंगे और देश के युवाओं को संबोधित करेंगे।

 

88,000 से अधिक स्वयंसेवक

इस वर्ष राष्ट्रीय युवा दिवस कई सरकारी विभागों के सहयोग से पूरे भारत के जिलों में युवा मामलों के विभाग के सभी क्षेत्रीय संगठनों द्वारा मनाया जाएगा। एनएसएस इकाइयों, एनवाईकेएस और कई शैक्षणिक संस्थानों के सहयोग से पूरे देश में ‘माई भारत’ के स्वयंसेवक भारत के लिए स्वयंसेवक गतिविधियों को अंजाम देने के लिए अपनी ऊर्जा का समन्वय करेंगे। अभियान में 88,000 से अधिक स्वयंसेवक भाग लेंगे।

 

जागरूकता गतिविधियों जैसे कार्यक्रम का आयोजन

इन आयोजनों के लिए स्वयंसेवकों को माई भारत डिजिटल प्लेटफॉर्म के माध्यम से पंजीकृत किया जाता है। 12 जनवरी को देश के प्रमुख शहरों और 750 जिला मुख्यालयों पर सड़क सुरक्षा जागरूकता कार्यक्रम आयोजित किए जाएंगे। प्रशिक्षित सड़क सुरक्षा स्वयंसेवकों को केंद्रीय व राज्य मंत्रियों, स्थानीय सांसदों या विधायकों द्वारा हरी झंडी दिखाई जाएगी, जो एक गहन अभियान के माध्यम से सुरक्षित कल के निर्माण की प्रतिबद्धता को दर्शाता है। इन स्वयंसेवकों को ट्रैफिक चोक पॉइंट्स में यातायात को संभालने में सहायता करने और सड़क सुरक्षा जागरूकता गतिविधियों का संचालन करने के लिए तैनात किया जाएगा।

 

राष्ट्रीय युवा दिवस: एक नजर में

स्वयंसेवक बच्चों के लिए कहानी सुनाने के सत्र के लिए आंगनवाड़ी केंद्रों का भी दौरा करेंगे और सरकारी योजनाओं के बारे में जानकारी का प्रसार करेंगे। 12 जनवरी को स्वामी विवेकानन्द की जयंती है और इसे राष्ट्रीय युवा दिवस के रूप में मनाया जाता है। देश के 763 जिलों में, राष्ट्रीय युवा दिवस पर एक जिला स्तरीय मेगा कार्यक्रम स्वामी विवेकानन्द को पुष्पांजलि अर्पित करने के साथ शुरू होगा। ये देश के सभी हिस्सों से विविध संस्कृतियों को एक साझे मंच पर लाता है और प्रतिभागियों को एक भारत, श्रेष्ठ भारत की भावना से जोड़ता है।

 

[wp-faq-schema title="FAQs" accordion=1]
vikash

Recent Posts

LPG उत्पादन में भारत के प्रमुख शहर कौन-कौन से हैं? देखें लिस्ट

भारत में आज 33 करोड़ से अधिक परिवार खाना बनाने के लिए एलपीजी सिलिडंर (LPG…

53 mins ago

जानें भारत के किस शहर से पहली बार हुई थी जनगणना की शुरुआत?

बता दें कि, भारत में जनगणना 2026-27 की शुरुआत हो गई है। इस बार इसे…

1 hour ago

गुजरात हाईकोर्ट ने AI के इस्तेमाल को लेकर एक सख्त नीति जारी की

गुजरात हाई कोर्ट ने एक नीति जारी की है, जिसके तहत न्यायिक फ़ैसले लेने या…

2 hours ago

शासन और सेवा वितरण को बढ़ावा देने हेतु ‘साधना सप्ताह 2026’ का शुभारंभ

भारत ने 'साधना सप्ताह 2026' की शुरुआत की है। यह एक राष्ट्रव्यापी पहल है, जिसका…

2 hours ago

छत्तीसगढ़ में लगभग एक सदी बाद काले हिरणों की वापसी

छत्तीसगढ़ राज्य से काले हिरणों के संरक्षण की एक शानदार सफलता की कहानी सामने आई…

3 hours ago

Kar Saathi से इनकम टैक्स भरना होगा आसान, जानें कैसे

भारत के आयकर विभाग ने ‘कर साथी’ नाम से एक नया प्लेटफ़ॉर्म लॉन्च किया है।…

3 hours ago