प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी (Narendra Modi) ने उत्तर प्रदेश के शाहजहांपुर (Shahjahanpur) में गंगा एक्सप्रेस-वे (Ganga Expressway) की आधारशिला रखी है। इस अवसर पर पीएम मोदी ने रेलवे ग्राउंड, रौजा में एक रैली को भी संबोधित किया। काम पूरा होने के बाद यह उत्तर प्रदेश का सबसे लंबा एक्सप्रेस-वे बन जाएगा। यह राज्य के पश्चिमी और पूर्वी क्षेत्रों को जोड़ेगा। इसकी शुरुआत मेरठ के बिजौली (Bijauli) गांव के पास से होती है। यह प्रयागराज में जुदापुर दांडू गांव (Judapur Dandu village) के पास तक विस्तारित होगा।
Buy Prime Test Series for all Banking, SSC, Insurance & other exams
हिन्दू रिव्यू नवम्बर 2021, Download Monthly Hindu Review PDF in Hindi
गंगा एक्सप्रेसवे के बारे में:
- गंगा एक्सप्रेसवे 594 किलोमीटर लंबा एक्सप्रेसवे है। इसे 36,200 करोड़ रुपये से अधिक की लागत से बनाया जाएगा।
- यह मेरठ, हापुड़, बुलंदशहर, अमरोहा, संभल, बदायूं, शाहजहांपुर, हरदोई, उन्नाव, रायबरेली, प्रतापगढ़ और प्रयागराज जिलों से होकर गुजरेगी।
- शाहजहांपुर में एक्सप्रेस-वे पर वायुसेना के विमानों के आपातकालीन टेक-ऑफ और लैंडिंग के लिए 35 किलोमीटर लंबी हवाई पट्टी भी बनाई जाएगी.




ब्रिटेन सरकार का बड़ा फैसला: अब कभी सिगरे...
Top Current Affairs News 23 April 2026: ...
कोणार्क सूर्य मंदिर में भारतीय पुरातत्व ...


