Categories: National

पीएम मोदी ने कर्नाटक और महाराष्ट्र में विकास कार्यक्रमों की शुरुआत की

पीएम मोदी ने कर्नाटक दौरे के दौरान उन्होंने राज्य को 10,800 करोड़ रुपये की परियोजना की सौगात दी है। इस अवसर पर पीएम मोदी ने कहा कि केंद्र और राज्य में डबल इंजन सरकार ने उन जन उपयोगी योजनाओं को लागू किया है जो राज्य के पिछड़े क्षेत्रों के विकास पर केन्द्रित है और जिनसे राज्यवासियों के जीवन स्तर में बेहतर सुधार होगा। अपने दौरे के दूसरे चरण में पीएम मोदी महाराष्ट्र में लगभग 38,800 करोड़ रूपये की विभिन्न परियोजनाओं का उद्घाटन और शिलान्यास किया।

Buy Prime Test Series for all Banking, SSC, Insurance & other exams

पीएम का कर्नाटक दौरा

पीएम मोदी ने कर्नाटक के यादगिर जिले में किसान कल्याण, सड़क संपर्क और जल सुरक्षा से सम्बंधित कई जनउपयोगी परियोजनाओं की शुरुआत की है। पीएम मोदी ने उत्तर कर्नाटक के यादगिर में आधुनिक सिंचाई प्रणाली वाली नारायणपुर बायीं तट नहर का उद्घाटन किया जो 4699 करोड़ रुपये की लागत की परियोजना थी। इसकी मदद से यादगिर, रायचूर और कलबुर्गी के पिछड़े क्षेत्रों में पांच लाख हेक्टेयर से अधिक के क्षेत्र की सिचाई में मदद मिलेगी।

 

पीएम का महाराष्ट्र दौरा:

पीएम मोदी अपने महाराष्ट्र दौरे के दौरान मुंबई मेट्रो की दो मेट्रो लाइनों 2A और 7 का उद्घाटन किया जिसमे अंधेरी से दहिसर 35 किलोमीटर लंबा एलिवेटेड कॉरिडोर भी शामिल है। अपने दौरे के दौरान पीएम मोदी ने शिवसेना के संस्थापक बाल ठाकरे के नाम पर रखे गए 20 आपला दवाखाना (OUR DISPENSARY) का भी उद्घाटन किया। पीएम मोदी के साथ इन कार्यक्रमों में महाराष्ट्र के राज्यपाल भगत सिंह कोश्यारी, सीएम एकनाथ शिंदे और डिप्टी सीएम देवेंद्र फडणवीस भी मौजूद थे।

प्रधानमंत्री ने लगभग 17,200 करोड़ रुपये की लागत से बनने वाले सात सीवेज ट्रीटमेंट प्लांट का शिलान्यास भी किया। ये सीवेज ट्रीटमेंट प्लांट मलाड, भांडुप, वर्सोवा, घाटकोपर, बांद्रा, धारावी और वर्ली में प्रतिदिन लगभग 2,460 मिलियन लीटर की संयुक्त क्षमता के साथ स्थापित किए जा रहे है।

 

[wp-faq-schema title="FAQs" accordion=1]
vikash

Recent Posts

नवीकरणीय ऊर्जा क्षमता में भारत वैश्विक स्तर पर तीसरे स्थान पर: IRENA

वर्ष 2025 में, भारत दुनिया के तीसरे सबसे बड़े नवीकरणीय ऊर्जा बाज़ार के रूप में…

11 hours ago

मिशन मित्र क्या है? गगनयान के लिए ISRO का नया प्रयोग—पूरी जानकारी

भारत के गगनयान मिशन ने लद्दाख की बेहद कठिन परिस्थितियों में एक अनोखा प्रयोग शुरू…

13 hours ago

NCERT को मिला ‘डीम्ड यूनिवर्सिटी’ का दर्जा: भारत की शिक्षा व्यवस्था के लिए इसका क्या मतलब है?

केंद्र सरकार ने विश्वविद्यालय अनुदान आयोग (UGC) की सलाह पर राष्ट्रीय शैक्षिक अनुसंधान एवं प्रशिक्षण…

13 hours ago

E20 पेट्रोल क्या है? 2026 से पूरे देश में लागू नई व्यवस्था

1 अप्रैल से, पूरे देश में फ़्यूल स्टेशन अब ऐसा पेट्रोल सप्लाई कर रहे हैं…

13 hours ago

कक्षा तीन से आठ के लिए CT और AI करिकुलम लॉन्च: CBSE

सीबीएसई बोर्ड के मान्यता प्राप्त स्कूलों से लेकर 22 राज्यों के सरकारी स्कूलों के कक्षा…

17 hours ago

सैंड आर्टिस्ट सुदर्शन पटनायक भारत जनगणना 2027 के ब्रांड एंबेसडर नियुक्त

भारत सरकार ने मशहूर रेत कलाकार सुदर्शन पटनायक को जनगणना 2027 के लिए ब्रांड एंबेसडर…

17 hours ago