Categories: Uncategorized

पीएम मोदी ने MP में ‘गृहप्रवेश’ कार्यक्रम को किया संबोधित

प्रधान मंत्री नरेंद्र मोदी ने वीडियो कॉन्फ्रेंसिंग के माध्यम से मध्य प्रदेश में ‘गृह प्रवेश’ कार्यक्रम को संबोधित किया। इस कार्यक्रम में 1 लाख 75 हजार परिवारों को प्रधानमंत्री आवास योजना-ग्रामीण (PMAY-G) के अंतर्गत निर्मित पक्के घर सौंपे गए।
इसके अलावा पीएम मोदी ने मध्य प्रदेश में PMAY-G के तहत धार, सिंगरौली और ग्वालियर के लाभार्थियों के साथ बातचीत भी की। PMAY-G के अंतर्गत एक घर बनाने में लगभग 125 दिनों का समय लगता हैं लेकिन कोरोना दौरान, यह काम लगभग 45 से 60 दिनों में पूरा किया गया जो कि अपने आप में एक रिकॉर्ड है।

प्रधानमंत्री आवास योजना- ग्रामीण (PMAY-G) के बारे में:


प्रधानमंत्री आवास योजना-ग्रामीण (PMAYG), जिसे पहले इंदिरा आवास योजना (IAY) के नाम से जाना जाता था, भारत सरकार द्वारा ग्रामीण आवास के लिए चलाई जा रही एक योजना है। यह सामाजिक कल्याण कार्यक्रम वर्ष 2022 तक “सभी के लिए घर” योजना के उद्देश्यों को पूरा करने के लिए शुरू किया गया था।


PMAY-G योजना का मुख्य उद्देश्य कुछ बुनियादी सुविधाओं के साथ पक्के घर प्रदान करना है। यह योजना उन लोगों के लिए है, जिनके पास घर नहीं है और जिन्हें कच्चे घरों या ऐसे घरों में रहना पड़ रहा जो गंभीर रूप से क्षतिग्रस्त हैं। वर्तमान में, PMAY-G योजना के तहत बनाए जाने वाले घरों का न्यूनतम आकार 20 वर्ग मीटर से बढ़ाकर 25 वर्ग मीटर कर दिया गया है। ।

उपरोक्त समाचारों से आने-वाली परीक्षाओं के लिए महत्वपूर्ण तथ्य-

  • मध्य प्रदेश के मुख्यमंत्री: शिवराज सिंह चौहान; राज्यपाल: आनंदीबेन पटेल.
[wp-faq-schema title="FAQs" accordion=1]

Recent Posts

विश्व टीबी दिवस 2026: तिथि, विषय, इतिहास, महत्व और चुनौतियाँ

विश्व टीबी दिवस (World TB Day) हर वर्ष 24 मार्च को मनाया जाता है। वर्ष…

6 hours ago

अंतरराष्ट्रीय सत्य का अधिकार दिवस 2026: न्याय, स्मृति और मानव गरिमा का महत्व

अंतरराष्ट्रीय सत्य के अधिकार दिवस (International Day for the Right to Truth) हर वर्ष 24…

7 hours ago

ईरान स्ट्राइक पर डोनाल्ड ट्रम्प का ब्रेक: क्या है इसके पीछे की रणनीति?

अमेरिका के राष्ट्रपति डोनाल्ड ट्रम्प ने 23 मार्च 2026 को घोषणा की कि संयुक्त राज्य…

9 hours ago

वैश्विक आतंकवाद सूचकांक 2026: किन देशों पर बढ़ा खतरा, क्या कहते हैं आंकड़े?

वैश्विक आतंकवाद सूचकांक 2026 (Global Terrorism Index 2026) जारी किया गया है, जो यह दर्शाता…

9 hours ago

CAPF बिल 2026: अर्धसैनिक बलों में IPS नियंत्रण को कैसे मजबूत करेगी सरकार?

केंद्र सरकार केंद्रीय सशस्त्र पुलिस बल (सामान्य प्रशासन) विधेयक, 2026 लाने जा रही है, जो…

10 hours ago

साहिबज़ादा फ़रहान ने ICC प्लेयर ऑफ़ द मंथ फ़रवरी 2026 का ख़िताब जीता

पाकिस्तान के ओपनर साहिबज़ादा फ़रहान को फरवरी 2026 के लिए ICC मेन्स प्लेयर ऑफ द…

10 hours ago