Categories: Uncategorized

प्रधान मंत्री मोदी 3 राष्ट्र दौरे पर-भारत-यूएआई ने 5 समझौतों पर हस्ताक्षर किए

प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी और मोहम्मद बिन जायद एल नहयान के बीच संयुक्त अरब अमीरात के अबू धाबी में राष्ट्रपति के महल में प्रतिनिधि स्तर की वार्ता हुई. यह संयुक्त अरब अमीरात की उनकी दूसरी यात्रा थी. प्रधान मंत्री मोदी ने अबू धाबी के पहले हिंदू मंदिर की आधारशिला रखी. दोनों पक्षों ने ऊर्जा और रेलवे क्षेत्रों, मानव शक्ति और वित्तीय सेवाओं से संबंधित 5 समझौतों पर हस्ताक्षर किए.
दोनों देशों के बीच हस्ताक्षरित 5 एमओयू निम्नानुसार हैं-

1. ओएनजीसी ग्रुप और आबू धाबी की राष्ट्रीय तेल कंपनी के बीच समझौता. कच्चे तेल के खनन के क्षेत्र में किसी भारतीय कंपनी के साथ ये पहला निवेश समझौता है.
2. भारतीय श्रमजीवियों को सशक्त करने के लिए समझौता.
3. रेल क्षेत्र में तकनीकी सहयोग के लक्ष्य पर रेलवे और संघीय परिवहन प्राधिकरण और संयुक्त अरब अमीरात के समुद्री क्षेत्र के बीच हस्ताक्षर किए गए.
4. बॉम्बे स्टॉक एक्सचेंज और अबू धाबी सिक्योरिटी एक्सचेंज के बीच समझौता.
5. मल्टी-मोडल लोजिस्टिक्स पार्क तथा गोदामों और विशेष भंडारण समाधान के समावेशन के साथ जम्मू में एक हब स्थापित करने के लिए जम्मू-कश्मीर सरकार और डीपी वर्ल्ड के बीच भी समझौता ज्ञापन पर हस्ताक्षर किए गए.
Syndicate Bank PO परीक्षा के लिए उपरोक्त समाचार से परीक्षा उपयोगी तथ्य –
  • संयुक्त अरब अमीरात की राजधानी – अबू धाबी, मुद्रा- संयुक्त अरब अमीरात दिरहम.
स्रोत- डीडी न्यूज़

[wp-faq-schema title="FAQs" accordion=1]
admin

Recent Posts

भारत के प्रमुख बंदरगाहों ने वित्त वर्ष 26 में 915.17 मिलियन टन कार्गो का प्रबंधन किया

भारत के समुद्री क्षेत्र ने एक अहम मील का पत्थर हासिल किया है, जिसमें प्रमुख…

8 hours ago

इतिहास के 3 सबसे बड़े और विनाशकारी युद्ध, जिन्होंने वैश्विक सीमाएं और राजनीतिक नक्शे बदल दिए

पश्चिम एशिया में तनाव जारी है। इसी बीच ईरान और अमेरिका के बीच जारी तनाव…

8 hours ago

भुवनेश्वर कुमार IPL में 200 विकेट लेने वाले पहले तेज़ गेंदबाज़ बने

रॉयल चैलेंजर्स बैंगलोर और चेन्नई सुपर किंग्स के बीच हुए मुकाबले में भुवनेश्वर कुमार ने…

9 hours ago

LPG उत्पादन में भारत के प्रमुख शहर कौन-कौन से हैं? देखें लिस्ट

भारत में आज 33 करोड़ से अधिक परिवार खाना बनाने के लिए एलपीजी सिलिडंर (LPG…

9 hours ago

जानें भारत के किस शहर से पहली बार हुई थी जनगणना की शुरुआत?

बता दें कि, भारत में जनगणना 2026-27 की शुरुआत हो गई है। इस बार इसे…

10 hours ago

गुजरात हाईकोर्ट ने AI के इस्तेमाल को लेकर एक सख्त नीति जारी की

गुजरात हाई कोर्ट ने एक नीति जारी की है, जिसके तहत न्यायिक फ़ैसले लेने या…

11 hours ago