gdfgerwgt34t24tfdv
Home   »   प्रधानमंत्री ने ‘एक पेड़ मां के...

प्रधानमंत्री ने ‘एक पेड़ मां के नाम’ अभियान का शुभारंभ किया

प्रधानमंत्री ने 'एक पेड़ मां के नाम' अभियान का शुभारंभ किया |_3.1

प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी ने 5 जून को विश्व पर्यावरण दिवस मनाने के लिए ‘एक पेड़ मां के नाम’ अभियान की शुरुआत किया। उन्होंने दिल्ली के बुद्ध जयंती पार्क में पीपल के पेड़ का पौधा लगाया। उनके साथ केंद्रीय पर्यावरण मंत्री भूपेंद्र यादव और दिल्ली के उपराज्यपाल विनय कुमार सक्सेना भी थे।

इस अभियान के बारे में

विश्व पर्यावरण दिवस पर प्रधानमंत्री ने ‘एक पेड़ माँ के नाम’ अभियान की शुरुआत की और सभी से, भारत और दुनिया भर में, आने वाले दिनों में एक पेड़ लगाने का आह्वान किया ताकि हम अपनी माँ को श्रद्धांजलि दे सकें।

क्यों जरूरी था यह अभियान

पीएम ने मातृ प्रकृति की रक्षा करने और स्थायी जीवन शैली विकल्प बनाने की हमारी प्रतिबद्धता के अनुरूप एक पेड़ लगाया। पिछले दशक में, भारत ने कई सामूहिक प्रयास किए हैं जिनसे पूरे देश में वन क्षेत्र में वृद्धि हुई है। यह भी सराहनीय है कि स्थानीय समुदायों ने इस अवसर पर आगे बढ़कर नेतृत्व किया है।

स्टेटिक जी.के.

  • विश्व पर्यावरण दिवस: 5 जून
  • केंद्रीय पर्यावरण के मंत्री: भूपेंद्र यादव
  • दिल्ली के उपराज्यपाल: विनय कुमार सक्सेना

PM launches 'Ek Ped Maa Ke Naam' Campaign

FAQs

दिल्ली के उपराज्यपाल कौन हैं ?

दिल्ली के उपराज्यपाल विनय कुमार सक्सेना है।

TOPICS: